France - 18 से 25 वर्ष के लोगों के लिए मुफ्त कंडोम बनाएगा ये देश
भारत
चेतना मंच
26 Nov 2025 11:45 PM
France- अवांछित गर्भधारण को कम करने के लिए फ्रांस में अब 18 से 25 साल के युवाओं को मुक्त कंडोम (Free Condom for youths) उपलब्ध कराया जाएगा। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ( France President Emmanuel Macron) गुरुवार को इस बात का ऐलान किया।
पश्चिमी फ्रांस के एक शहर फॉन्टेन-ले-कॉम्प्टे में युवाओं के स्वास्थ्य को लेकर हो रहे एक सेमिनार के दौरान मैक्रोन ने कहा कि- "यह गर्भनिरोधक के लिए एक छोटी सी क्रांति है।"
फ्रांस (France Government) की सरकार ने महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए और 25 साल से कम उम्र की महिलाओं में अवांछित गर्भधारण को नियंत्रण में रखने के लिए यह कदम उठाया है। इसके साथ ही इनका कहना है कि कंडोम ना सिर्फ अवांछित गर्भधारण को रोकने में सहायक होता है बल्कि एड्स जैसी खतरनाक बीमारियों को फैलने में से भी रोकता है। सेमिनार के दौरान मैक्रोन ने कहा कि सेक्स एजुकेशन में हम ज्यादा अच्छे नहीं हैं। सच्चाई थ्योरी से बहुत अलग है। इस एरिया में हमें और भी अधिक जानने की आवश्यकता है।