भारत तथा UK के बीच हो गई सबसे बड़ी डील, मामला बड़ा है
FTA
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:35 PM
FTA : भारत तथा UK के बीच मुक्त व्यापार समझौता (Free Trade Agreement) हो गया है। भारत तथा UK के बीच हुए (Free Trade Agreement) को सबसे बड़ी डील कहा जा रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा ब्रिटिश (UK) के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने एक साथ इस सबसे बड़ी डील पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। भारत तथा UK के बीच (Free Trade Agreement) का मुद्दा अनेक वर्षों से विवाद का विषय रहा है। भारत के विपक्षी दल तथा भारत में सक्रिय किसान संगठन इस मुक्त व्यापार समझौते के विरोध में हमेशा रहे हैं। निकट भविष्य में किसान संगठन भारत तथा UK के बीच हुई इस सबसे बड़ी डील के विरुद्ध आंदोलन भी छेड़ सकते हैं।
ब्रिटेन में हुए भारत तथा UK की सबसे बड़ी डील पर हस्ताक्षर
बृहस्पतिवार को UK से यह खबर आई है। खबर यह है कि भारत और UK बीच मुक्त व्यापार समझौता (Free Trade Agreement) हो गया है। दावा किया जा रहा है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश पीएम किएर स्टार्मर के लंदन में मुलाकात के दौरान फ्री ट्रेड डील पर हस्ताक्षर हुए हैं। इस डील से दोनों देशों में निवेश बढ़ेगा और रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही ग्लोबल स्तर पर दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। भारत की सरकार की तरफ से दावा किया गया है कि भारत-यूके बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते ((Free Trade Agreement) से दोनों देशों के आम लोगों के लिए भी बहुत फायदेमंद होगा। दवाई से लेकर इलेक्ट्रॉनिक और फैशन तक के सामान सस्ते हो जाएंगे। हालांकि कुछ चीजें महंगे भी होंगे, जो आम लोगों की जेब पर सीधा असर डालेगा। इस डील को लेकर चर्चा की शुरुआत जनवरी 2022 में तत्कालीन ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन के कार्यकाल में हुई थी।
FTA के नाम से जाना जाएगा भारत तथा UK की इस डील को
भारत तथा UK के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते को FTA के नाम से जाना जाएगा। भारत सरकार का दावा है कि भारत और यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (Free Trade Agreement) से भारत को अपनी 99 फीसदी एक्सपोर्ट उत्पाद पर UK में टैक्स फ्री एक्सपोर्ट मिलेगा। वहीं भारत ब्रिटेन से आने वाले 90 फीसदी उत्पादों पर टैरिफ कम या फिर हटा दिया जाएगा। इससे भारतीय कंपनियों से लेकर आम लोगों को भी बड़ा फायदा होगा। FTA के कारण भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े, मरीन प्रोडक्ट्स, स्टील और मेटल, और ज्वेलरी समेत कई चीजें सस्ती हो सकती हैं। वहीं महंगे की बात करें तो एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स, कार और बाइक जैसे ऑटो प्रोडक्ट्स और स्टील जैसे प्रोडक्ट्स महंगे हो सकते हैं।