भारत में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कल, किन राशियों पर पड़ेगा असर?
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 12:42 AM
रविवार 7 सितंबर की रात भारत में इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण (Total Lunar Eclipse) होगा जिसे भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में साफ तौर पर देखा जा सकेगा। धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष के लिहाज से यह ग्रहण काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इस बार यह पितृ पक्ष की शुरुआत के साथ संयोग में पड़ रहा है जो कि 100 साल में एक बार होता है। Lunar Eclipse
चंद्र ग्रहण कब लगेगा? (Timing in India)
ग्रहण की शुरुआत: 7 सितंबर रात 9:58 बजे
सबसे अधिक प्रभाव (पीक टाइम): रात 11:42 बजे
ग्रहण का समापन: 8 सितंबर तड़के 1:26 बजे
कुल अवधि: लगभग 3 घंटे 28 मिनट
इस दौरान चांद पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में आ जाएगा और वो ब्लड मून यानी हल्के लाल रंग में नजर आएगा।
सूतक काल कब से लगेगा?
हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल माना जाता है, जो कि एक तरह का शुद्धिकाल होता है। सूतक की शुरुआत दोपहर 12:57 बजे (7 सितंबर) को होगी और सूतक का अंत रात 1:26 बजे (8 सितंबर) जब ग्रहण खत्म होगा। सूतक काल के दौरान खाना बनाना, खाना खाना, पूजा करना आदि वर्जित माना जाता है। यह चंद्र ग्रहण भारत के हर हिस्से में दिखेगा। इसके अलावा यह ग्रहण एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, न्यूजीलैंड और अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों में भी दिखाई देगा।
क्या सावधानियां बरतनी जरूरी?
यह चंद्र ग्रहण नंगी आंखों से देखा जा सकता है इसके लिए किसी विशेष उपकरण की जरूरत नहीं है।
इसे टेलीस्कोप या बाइनोक्युलर से देखना चाहते हैं तो और अच्छा अनुभव मिलेगा।
धार्मिक लोग इस दौरान ध्यान, मंत्र जाप और पाठ करने को शुभ मानते हैं।
ग्रहण के बाद स्नान करके दान-पुण्य करना भी शुभ माना गया है।
इस ग्रहण का ज्योतिषीय प्रभाव क्या होगा?
यह ग्रहण कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लगेगा।
ग्रहों की खास स्थिति के चलते यह भारत की राजनीति और प्रशासन पर असर डाल सकता है।
कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि प्राकृतिक आपदाएं जैसे भारी बारिश या बाढ़ की आशंका बढ़ सकती है।
सूतक काल में क्या न करें?
खाना पकाना या खाना खाना।
किसी धार्मिक मूर्ति को छूना।
नया काम शुरू करना।
गर्भवती महिलाओं को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।
मंत्र जाप करें। विशेषकर शिव मंत्र या राम नाम का जाप।
तुलसी का पत्ता पके खाने में डालें।
ग्रहण के बाद स्नान करें और गरीबों को अन्न, वस्त्र या दान दें। Lunar Eclipse