विज्ञापन
G7 Summit : G7 शिखर सम्मेलन के दौरान नेताओं की अनौपचारिक बातचीत अनजाने में माइक्रोफोन में रिकॉर्ड हो गई।

G7 Summit: फ्रांस में चल रहे G7 शिखर सम्मेलन के दौरान एक अजीब लेकिन बेहद दिलचस्प घटना घटी। नेताओं की अनौपचारिक बातचीत अनजाने में माइक्रोफोन में रिकॉर्ड हो गई। इस दौरान नेताओं को सिगरेट, फुटबॉल और तोहफों जैसी हल्की-फुल्की बातों पर मजाक करते हुए सुना गया।
सबसे ज्यादा चर्चा में रही इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की बात
बैठक शुरू होने से पहले मेलोनी ने नेताओं से कहा कि उन्होंने आज तीन कप कॉफी पी ली है। यह सुनकर यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने चौंकते हुए पूछा, “क्या आज सुबह, उठने के लिए?”
इस पर जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ट्ज ने मजाकिया अंदाज में कहा, “और सिगरेट कितनी पी?”
मेलोनी ने तुरंत इनकार करते हुए जवाब दिया, “मैंने पिछले एक महीने से सिगरेट नहीं पी है।”
यह सुनते ही कनाडा, ब्रिटेन, जापान और यूरोपीय संघ के नेताओं ने उन्हें बधाई दी। मेलोनी खुशी से दोनों हाथ ऊपर उठाकर मुस्कुरा पड़ीं।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा से पूछा, “आपने कब छोड़ी?” कोस्टा ने बताया कि उन्हें सिगरेट छोड़े हुए 21 साल हो चुके हैं।
ट्रंप की रहस्यमयी बातचीत
सम्मेलन के दौरान रिकॉर्ड हुई एक छोटी-सी बातचीत जल्द ही पूरे समिट की सबसे बड़ी चर्चा का विषय बन गई। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा के साथ बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप माइक्रोफोन पर रहस्यमयी अंदाज में कहते सुनाई दिए: “आप समझ रहे हैं ना?” कुछ पल रुकने के बाद उन्होंने कोस्टा की तरफ देखते हुए कहा — “ग्रीनलैंड।” बातचीत का बाकी हिस्सा स्पष्ट नहीं था, लेकिन यह छोटा-सा डायलॉग इसलिए सुर्खियों में आ गया क्योंकि ट्रंप पहले भी कई बार डेनमार्क के स्वायत्त क्षेत्र ग्रीनलैंड को खरीदने की इच्छा जता चुके हैं।
मैक्रों की घड़ी गायब
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी घड़ी कहीं भूल गए। जब नेता दोपहर के भोजन के लिए जा रहे थे, तब कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा, “मैक्रों अपनी घड़ी यहां छोड़ गए हैं। हमारे पास उनकी घड़ी है।” यह सुनकर ट्रंप तुरंत मजाक में बोले, “अगर उन्होंने छोड़ दी है तो मुझे दे दो।” ट्रंप की इस टिप्पणी पर वहां मौजूद सभी नेता ठहाका मारकर हंस पड़े। G7 Summit
विज्ञापन