
आज का युग सूचना का युग है एक ऐसा दौर जब हर सेकंड नई घटनाएँ दुनिया की दिशा बदल सकती हैं। डिजिटल क्रांति ने खबरों तक पहुँच को इतना त्वरित और सहज बना दिया है कि अब हर नागरिक चाहता है कि वह हर बड़ी घटना से तुरंत, सही और विश्वसनीय जानकारी हासिल करे। पहले लोग महंगे अखबार या देर से आने वाले टीवी बुलेटिन पर निर्भर रहते थे, लेकिन अब वह समय पीछे छूट चुका है। चेतना मंच आपको देता है खबरों का असली अनुभव सीधे आपके स्क्रीन पर, शुद्ध हिंदी में और वास्तविक समय में। चाहे राजनीति की हलचल हो, आर्थिक बदलाव हों, सामाजिक मुद्दे या अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ, हर अपडेट आपको तुरंत, सटीक और भरोसेमंद रूप में मिलता है। International News
अमेरिका की प्रमुख विमानन कंपनी अलास्का एयरलाइंस ने तकनीकी समस्या के चलते अपने सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया है। कंपनी ने बताया कि इसके पीछे उनका आईटी नेटवर्क फेल होना मुख्य कारण है। द सिएटल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार शाम लगभग 4:20 बजे अलास्का एयरलाइंस ने घोषणा की कि "आईटी नेटवर्क में तकनीकी समस्या के कारण परिचालन प्रभावित हो रहा है। इसलिए सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा।"
कंपनी ने स्पष्ट किया कि फिलहाल इसके सभी विमान सिएटल-टैकोमा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अन्य हवाई अड्डों से उड़ान नहीं भरेंगे। साथ ही, अलास्का ने अपने यात्रियों को सलाह दी है कि वे हवाई अड्डे पर जाने से पहले अपनी उड़ानों की स्थिति की जांच करें। International News
गौरतलब है कि जुलाई में भी अलास्का एयरलाइंस को आईटी सिस्टम में खराबी का सामना करना पड़ा था। उस समय लगभग तीन घंटे तक उड़ानों को रोकना पड़ा था। उस व्यवधान के कारण 200 से अधिक उड़ानें रद्द हुईं और 15,600 से ज्यादा यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई थी। International News
अलास्का एयरलाइंस अमेरिका की सातवीं सबसे बड़ी एयरलाइन है। इसका मुख्यालय सीएटल, वॉशिंगटन में स्थित है। एयरलाइन की शुरुआत 1932 में मैकगी एयरवेज के नाम से हुई थी। वर्तमान में, अलास्का एयरलाइंस 100 से अधिक गंतव्यों तक अपनी सेवाएं प्रदान करती है।
ट्रंप प्रशासन ने अलास्का के आर्कटिक राष्ट्रीय वन्यजीव अभयारण्य में उत्खनन का रास्ता साफ कर दिया है। प्रशासन का मानना है कि यहां मौजूद तेल और गैस के भंडार से बड़ी राजस्व वृद्धि संभव है। गुरुवार को इस योजना को आधिकारिक रूप से सार्वजनिक किया गया। International News
द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह अभयारण्य लगभग 15.6 लाख एकड़ में फैला हुआ है। माना जाता है कि यहां अरबों बैरल तेल मौजूद हैं। यह क्षेत्र ध्रुवीय भालू, कारिबू, प्रवासी पक्षियों और अन्य वन्यजीवों के लिए एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक आवास है। International News
आंतरिक विभाग के सचिव डग बर्गम ने गुरुवार को अलास्का दिवस के कार्यक्रम में बताया कि इस सर्दी में तटीय मैदान में तेल और गैस पट्टों की नीलामी की जाएगी। बाइडेन प्रशासन द्वारा 2021 में रद्द किए गए सात तेल पट्टों को पुनः बहाल किया जाएगा। बर्गम ने यह भी बताया कि दक्षिण-पश्चिमी अलास्का में इजेम्बेक राष्ट्रीय वन्यजीव अभयारण्य से होकर सड़क निर्माण की योजना तैयार की गई है। यह सड़क उत्तरी अलास्का में प्रस्तावित तांबे और जस्ता खदानों तक पहुंच सुनिश्चित करेगी।
राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी तेल और गैस उत्पादन का विस्तार करने का बार-बार वादा किया है। प्रशासन की ताजा योजना इसी वादे का हिस्सा मानी जा रही है। हालांकि प्रमुख तेल कंपनियों ने अब तक इस अभयारण्य में ड्रिलिंग में कम रुचि दिखाई है। कुछ प्रमुख बैंकों ने भी खनन के लिए धन मुहैया कराने से इनकार किया है। इसके अलावा, पर्यावरण समूहों ने इस योजना के खिलाफ मुकदमा दायर करने का ऐलान किया है।
अलास्का वाइल्डरनेस लीग की कार्यकारी निदेशक क्रिस्टन मिलर ने कहा, "हम आर्कटिक शरणस्थल के नाज़ुक तटीय मैदान के औद्योगीकरण के किसी भी प्रयास का विरोध करेंगे। यह सवाल कि सुदूर क्षेत्र में खनन किया जाए या नहीं, लगभग आधी सदी से राजनीतिक और कानूनी विवाद का केंद्र बना हुआ है। 1980 में तत्कालीन राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने अलास्का राष्ट्रीय हित भूमि संरक्षण अधिनियम पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत अधिकांश क्षेत्र को निर्जन घोषित किया गया और ड्रिलिंग पर प्रतिबंध लगाया गया। International News
हालांकि, रिपब्लिकन सदस्यों ने इस प्रतिबंध को समाप्त करने का प्रयास किया। 2017 में एक कर विधेयक पारित हुआ, जिसके तहत 2024 तक तटीय मैदान में दो पट्टों की बिक्री अनिवार्य कर दी गई। पहली नीलामी में बड़ी तेल कंपनियों ने बोली नहीं लगाई, और नौ में से सात पट्टे अलास्का औद्योगिक विकास और निर्यात प्राधिकरण ने हासिल किए। दूसरी नीलामी में कोई भी बोलीदाता सामने नहीं आया। International News
पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति अतहर मिनल्लाह ने कहा है कि बलोचिस्तान में न्यायेतर हत्याओं, जबरन गायब किए जाने और हिरासत में यातना देने में शामिल कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारी कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा के हकदार हैं। न्यायमूर्ति मिनल्लाह ने इसे लोकतांत्रिक समाज में असहनीय अपराध करार दिया और कहा कि यह संविधान और मौलिक अधिकारों के सबसे गंभीर उल्लंघन के रूप हैं। International News
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, मिनल्लाह ने हालिया फैसले पर असहमति जताते हुए लिखा, "कानून प्रवर्तन एजेंसियों के ऐसे कृत्यों और आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अपराध सिद्ध होने पर कड़ी सजा दी जानी चाहिए।" उन्होंने फ्रंटियर कॉर्प्स (एफसी) के एक सदस्य की मौत की सजा को बरकरार रखा, जबकि बहुमत ने उसे आजीवन कारावास में बदल दिया। International News
मामले के रिकॉर्ड के अनुसार, एक युवा विश्वविद्यालय छात्र मोहम्मद हयात अर्धसैनिक बल के सदस्यों की हिरासत में क्रूर और वीभत्स तरीके से मारा गया। यह घटना बलोचिस्तान के तुर्बत जिले की है। न्यायमूर्ति मिनल्लाह ने कहा कि ऐसे समाज में जहाँ जबरन गायब करना, अत्यधिक बल प्रयोग, सत्ता का दुरुपयोग और न्यायेतर हत्याएँ आम हैं, दोषियों को दंडमुक्ति देना कानून का सबसे गंभीर उल्लंघन बन जाता है।
मिनल्लाह ने जोर दिया कि जब कानून प्रवर्तन अधिकारी कानून को अपने हाथ में ले लेते हैं और न्यायाधीश व जल्लाद की भूमिका निभाने लगते हैं, तो यह संविधान के मूल सिद्धांतों का उल्लंघन है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सैन्य अदालतों में मुकदमा चलाना, जहां नागरिक अधिकार शामिल हैं, न तो जनहित में है और न ही राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में।
न्यायमूर्ति मिनल्लाह ने लिखा कि पूर्व योजनाबद्ध और क्रूरतापूर्ण अपराधों में कोई नरमी नहीं बरती जानी चाहिए। मृत्युदंड समाज में डर पैदा करता है ताकि कोई भी हत्या करने की हिम्मत न करे। अपराध सिद्ध होने पर नरम रुख अपनाना शांति भंग और अराजकता का द्वार खोलता है। International News
मिनल्लाह ने फ्रंटियर कॉर्प्स (एफसी) की स्थापना और वैधानिक भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 1959 के अध्यादेश के अनुसार, एफसी की स्थापना मुख्य रूप से पाकिस्तान की बाहरी सीमाओं की सुरक्षा और प्रशासन के लिए की गई थी। एक प्रशिक्षित अर्धसैनिक बल के कर्मियों से उम्मीद की जाती है कि वे सिविलियन के साथ अनुकरणीय आचरण, व्यावसायिकता और ईमानदारी बनाए रखें। International News
आज वैश्विक शेयर बाजारों में मजबूती के संकेत देखने को मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र में मजबूती के साथ बंद हुए, वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। यूरोपीय बाजार में भी लगातार खरीदारी का रुझान बना हुआ है। एशियाई बाजार में भी आज अधिकतर सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। International News
पिछले सत्र में वॉल स्ट्रीट में उत्साह देखने को मिला। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.58 प्रतिशत बढ़कर 6,738.44 अंक पर बंद हुआ। नैस्डेक ने 201.40 अंक यानी 0.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,941.80 अंक के स्तर पर कारोबार समाप्त किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 46,792.62 अंक पर कारोबार कर रहे हैं। International News
अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोप में भी तेजी का रुख देखा गया। एफ़टीएसई इंडेक्स 0.66 प्रतिशत बढ़कर 9,578.57 अंक पर बंद हुआ। सीएसी इंडेक्स ने 0.23 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,225.78 अंक का स्तर छुआ। वहीं डीएएक्स इंडेक्स 0.23 प्रतिशत उछलकर 24,207.79 अंक पर बंद हुआ।
एशिया के 9 प्रमुख बाजारों में से 7 सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में है। ताइवान वेटेड इंडेक्स में आज कोई बदलाव नहीं हुआ क्योंकि ताइवान का स्टॉक एक्सचेंज बंद है। इकलौता कमजोर सूचकांक गिफ्ट निफ्टी 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 25,952 अंक पर कारोबार कर रहा है।
स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स: 0.27% बढ़कर 4,428.39 अंक
जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स: 0.44% की बढ़त के साथ 8,310.71 अंक
कोस्पी इंडेक्स: 2.19% उछलकर 3,929.86 अंक
निक्केई इंडेक्स: 1.47% की तेजी के साथ 49,358 अंक
सेट कंपोजिट इंडेक्स: 0.82% बढ़कर 1,313.05 अंक
हैंग सेंग इंडेक्स: 0.63% की मजबूती के साथ 26,132 अंक International News
शंघाई कंपोजिट इंडेक्स: 0.42% की बढ़त के साथ 3,938.98 अंक International News