
आज का युग सूचना का युग है, जहां हर पल दुनिया बदल रही है। पहले लोग खबरों के लिए महंगे अख़बार या देर से आने वाले टीवी चैनलों पर निर्भर रहते थे, लेकिन अब समय और सटीक जानकारी दोनों ही अनिवार्य हो गए हैं। चेतना मंच आपको पेश करता है ताज़ा, भरोसेमंद और शुद्ध हिंदी में खबरें, जो सीधे तथ्य पर आधारित हों। चाहे राजनीति की हलचल हो, बाजार की तेज़ी , सामाजिक मुद्दों की गहन पड़ताल या अंतरराष्ट्रीय घटनाओं की अपडेट हर खबर आपको मिले स्पष्ट, संक्षिप्त और सहज भाषा में। यहां पढ़ें खबरें समझने में आसान, जल्दी पढ़ने लायक और हर पल आपको आगे बनाए रखने वाली। जानकारी की दौड़ में हमेशा सबसे आगे रहने का यही सही मंच है। International News
बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने मस्तुंग, बलघटार और सोराब में चार अलग-अलग हमलों को अंजाम दिया, जिसमें पाकिस्तान सेना के तीन अधिकारी मारे गए और कई जवानों के हथियार छीने गए। कुछ ठिकानों की भारी मशीनरी को आग के हवाले कर दिया गया। बीएलए ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है। International News
बीएलए के प्रवक्ता जैंद बलोच ने द बलोचिस्तान पोस्ट को बताया कि 17 अक्टूबर को मस्तुंग क्षेत्र के रेगिस्तान में पैदल सेना पर घात लगाकर हमला किया गया। मस्तुंग के मारो क्षेत्र में सेना के लिए बनाई जा रही एक चेकपोस्ट की भारी मशीनरी को भी आग के हवाले कर दिया गया। सोराब में बीएलए के कमांडरों ने लेवी फोर्स की एक चौकी पर कब्जा किया और हथियार छीन लिए। प्रवक्ता ने कहा कि यह चौकी जबरन वसूली में लिप्त थी। हालांकि, सोराब में बीएलए के दो सदस्य इस कार्रवाई में शहीद हो गए। International News
बलघटार में भी बीएलए ने रिमोट कंट्रोल आईईडी से कुर्की चौकी पर हमला किया, जिसमें एक सैन्य अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई। प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि बीएलए कभी लेवी बल पर हमला नहीं करता, लेकिन अत्याचार करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। International News
पंजगुर जिले के चिटकन में अज्ञात हमलावरों ने नेशनल पार्टी के केंद्रीय नेता और विधानसभा सदस्य मीर रहमत सालेह बलोच के छोटे भाई, वलीद सालेह बलोच को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना 19 अक्टूबर की देर शाम उनके घर के पास हुई। हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, मृतक वलीद सालेह बलोच नेशनल पार्टी के नेता हाजी सालेह मोहम्मद के पोते और पंजगुर के जिला अध्यक्ष मलिक सालेह बलोच के भी छोटे भाई थे।
बलोचिस्तान सरकार ने लेवी बल को पुलिस में शामिल करने का निर्णय लिया है, जिसके विरोध में पूरे प्रांत में लेवी के अधिकारी और जवान प्रदर्शन कर रहे हैं। कलात में आयोजित बड़ी रैली में लेवी मुख्यालय से शाही बाजार, अस्पताल रोड, हरबोई रोड और दरबार रोड होते हुए मुख्यालय लौटते हुए प्रदर्शन में तब्दील हुई। अधिकारियों ने कहा कि यह बल 142 साल से शांति और व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय है और इसके जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि पहले भी लेवी को पुलिस में विलय का प्रयास विफल रहा है और अब वही प्रयास दोहराया जा रहा है। International News
सोमवार तड़के हांगकांग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुबई से आ रहा एक मालवाहक विमान रन-वे से फिसलकर समुद्र में पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक दल के चारों सदस्य सुरक्षित हैं। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि घायल चालक दल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। International News
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, यह विमान एमिरेट्स का कार्गो फ्लाइट EK9788 था। विमान सुबह लगभग 3:50 बजे उतरते समय उत्तरी रन-वे पर फिसल गया और एक ग्राउंड सर्विस वाहन से टकरा गया। विमान समुद्र में गिरते समय वाहन को अपने साथ घसीटते हुए चला गया। International News
पुलिस ने बताया कि ग्राउंड वाहन में सवार दो लोगों को समुद्र से निकाला गया। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की आयु क्रमशः 30 और 41 वर्ष बताई गई है।चालक दल के चारों सदस्य सुरक्षित हैं और उन्हें अस्पताल में निगरानी में रखा गया है। हवाई अड्डा प्राधिकरण ने हादसे की पुष्टि की है और घटना के कारणों की जांच के लिए वायु दुर्घटना जांच प्राधिकरण को सूचित किया गया है।
हादसे के बाद उत्तरी रन-वे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। हवाई अड्डा प्राधिकरण की वेबसाइट के अनुसार अब तक 12 कार्गो उड़ानें रद्द हो चुकी हैं, जिनमें तेल अवीव, एंकरेज, लॉस एंजिल्स और दोहा से आने वाली उड़ानें शामिल हैं। International News
हांगकांग हवाई अड्डे का मध्य और दक्षिण रन-वे चालू हैं, इसलिए यात्री उड़ानों पर अभी कोई व्यवधान नहीं है। नागरिक उड्डयन विभाग ने हादसे पर चिंता जताई है और सभी संबंधित पक्षों से संपर्क किया गया है। परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि उड़ान सुरक्षा सर्वोपरि है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जाएगी। उन्होंने ग्राउंड स्टाफ की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया और विमानन सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। International News
रविवार को गाजा में दो इजराइली सैनिकों की हत्या के बाद इजराइली सुरक्षा बलों (आईडीएफ) ने व्यापक हवाई और जमीनी हमले किए। इन हमलों में कम से कम 45 फिलिस्तीनी नागरिक मारे गए। अमेरिका ने युद्धविराम टूटने से रोकने के लिए मध्यस्थता शुरू की है। International News
द टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार सुबह दक्षिणी गाजा के राफाह क्षेत्र में फिलिस्तीनी आतंकवादी गुटों ने इजराइली सैनिकों पर हमला किया। इस हमले में मेजर यानिव कुला (26) और स्टाफ सार्जेंट इते यावेत्ज मारे गए, जबकि तीन अन्य घायल हुए। आईडीएफ ने हमास को जिम्मेदार ठहराया और जवाबी कार्रवाई शुरू की। International News
सैन्य अधिकारीयों के अनुसार, आईडीएफ ने हमास के 20 ठिकानों पर हवाई और जमीनी हमले किए। हमास की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि इन हमलों में 45 लोग मारे गए। आईडीएफ ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य संघर्ष विराम का उल्लंघन करने वाले आतंकवादी समूहों को जवाब देना है।
राफाह में हमले के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रक्षामंत्री इजराइल काट्ज़ और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा समीक्षा की। इसके बाद हमास को कड़ा जवाब देने का निर्णय लिया गया। आईडीएफ ने कहा कि अभी भी भूमिगत सुरंगों में हमास के आतंकवादी सक्रिय हैं और युद्धविराम का उल्लंघन कर इजराइली सेना को परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं। International News
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अधिकारियों ने युद्धविराम टूटने से रोकने के लिए सक्रिय हस्तक्षेप किया। अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और सलाहकार जेरेड कुशनर ने इजराइल के रणनीतिक मामलों के मंत्री रॉन डर्मर से घटनाक्रम पर चर्चा की। सोमवार को विटकॉफ और कुशनर इजराइल यात्रा पर जाएंगे, जबकि मंगलवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की यात्रा प्रस्तावित है। आईडीएफ ने कहा कि वह युद्धविराम का पालन करता रहेगा और किसी भी उल्लंघन का कड़ा जवाब देगा। अधिकारीयों ने चेतावनी दी कि हमास युद्धविराम का दुरुपयोग कर इजराइली सैनिकों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है। International News
क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीसी) के मध्यमार्गी नेता रोड्रिगो पाज बोलीविया के नए राष्ट्रपति बने हैं। मुख्य प्रतिद्वंदी और पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज क्विरोगा ने दूसरे दौर में हार स्वीकार करते हुए पाज को बधाई दी। पीडीसी की यह जीत देश में लगभग 20 वर्षों के वामपंथी शासन का अंत करती है। International News
बोलीविया के अखबार जोरनाडा की रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव के प्रारंभिक परिणामों के बाद क्विरोगा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह जनमत का सम्मान करते हैं। लापाज के एक होटल में उनके समर्थकों ने चुनाव में धोखाधड़ी का आरोप लगाया। क्विरोगा ने उन्हें शांत रहने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करने का आग्रह किया। International News
क्विरोगा ने कहा, "जीत स्थायी नहीं होती और हार आपको तोड़ नहीं सकती। कोई भी विपत्ति आपको घुटने टेकने पर मजबूर नहीं कर सकती।" उन्होंने यह भी कहा कि सबसे अधिक दुख उन्हें इस बात का है कि वे बोलीविया को बदलने की अपनी योजनाओं को साकार नहीं कर पा रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति ने घोषणा की कि अब भी वे बोलीविया के लोगों की भलाई के लिए काम करेंगे और लोकतंत्र का समर्थन करेंगे। उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि देश की स्थिरता और शांति सर्वोपरि है। International News