अब जंग में लेबनान भी कूदा, किया इजराइल पर मोर्टार से हमला
इज़राइल पर अपडेट
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:27 AM
Hamas israel warNews : दो देशों के बीच जब जंग में तीसरा देश भी भागीदारी करता है तो हालात बिगड़ जाते हैं। शनिवार को एकाएक हमास ने इजराइल पर हजारों की संख्या में राकेट दाग दिए। हमास और इजराइल के बीच शनिवार को शुरू हुई यह जंग अभी दूसरे दिन भी जारी है। इजराइल ने कहा है कि रविवार को जंग में उसके 26 सैनिक मारे गए हैं। दूसरी ओर इस जंग में कूदते हुए रविवार सुबह लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह ने भी इजराइल पर मोर्टार अटैक किया है। जवाब में इजराइल ने लेबनान पर एयर स्ट्राइक शुरू कर दी है।
हजारों फिलिस्तीनी इजराइल में घुसे
इस जंग में ज्यादा नुकसान से बचने के लिए इजराइली सेना ने गाजा पट्टी के 7 इलाकों में लोगों से घर छोड़कर शहर में बने शेल्टर होम में जाने को कहा है। सेना यहां पर हमास के ठिकानों पर हमला करेगी। अलजजीरा के मुताबिक, 1000 से ज्यादा फिलिस्तीनी इजराइल में घुस गए हैं। 1948 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है।
इजराइल का ऑपरेशन 'स्वॉर्ड्स ऑफ आयरन '
इस जंग में एक तरफ हमास ने इजराइल के खिलाफ अपने ऑपरेशन को 'अल-अक्सा फ्लड' नाम दिया है। वहीं इजराइल की सेना ने हमास के खिलाफ 'स्वॉर्ड्स ऑफ आयरन' नाम से ऑपरेशन शुरू किया है।
जंग की शुरुआत
जंग की शुरुआत हमास की तरफ से हुई। हमास ने 7 अक्टूबर को 5 हजार रॉकेट से इजराइल पर हमला किया था। जंग के दूसरे दिन गाजा बॉर्डर पर तैनात इजराइली डिफेंस फोर्स के कमांडर नहल ब्रिगेड समेत उसके 300 लोगों की मौत हो गई है। 256 फिलिस्तीनी भी मारे गए हैं। इजराइल में 1,864 और फिलिस्तीन में 1700 से ज्यादा लोग घायल हैं। दूसरी ओर इजराइली डिफेंस फोर्स के स्पोक्सपर्सन जॉनथन कॉनरिकस ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि हमास ने महिलाओं और बच्चों समेत करीब 200 इजराइली लोगों को बंधक बना लिया है। इन्हें गाजा की तरफ ले जाया गया है। जॉनथन ने आशंका जताई कि यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। उन्होंने कहा कि हमास ने हो सकता है कि कई महिलाओं और बच्चों को मार भी दिया हो। इस बारे में हमारे कोई पास कोई ठोस जानकारी नहीं है। हम उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं जिनमें हमास के लड़ाके इजराइली नागरिकों को जबरदस्ती गाड़ियों में बैठाकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। दूसरी ओर BBC ने लोकल मीडिया की रिपोर्ट के हवाले से कहा कि कुछ बंधकों को छुड़ा लिया गया है।
नेतन्याहू बोले- जंग लंबी चल सकती है, हम जरूर जीतेंगे
जंग के बीच शनिवार रात को इजराइल के PM बेंजामिन नेतन्याहू ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा- ये जंग लंबी चल सकती है। हम अपनी डिफेंस फोर्स की पूरी ताकत का इस्तेमाल करके हमास को तबाह कर देंगे। गाजा में रह रहे लोगों को बाहर निकल जाना चाहिए। उन्होंने कहा- शनिवार को जो हुआ वो इजराइल ने आज तक कभी नहीं देखा था और हम दोबारा ऐसा कभी होने नहीं देंगे। हमास हम सबकी हत्या करना चाहता है। वो महिलाओं और बच्चों को उनके घरों में मार रहा है। वो एक ऐसा दुश्मन है जो बुजुर्गों, बच्चों और लड़कियों को निशाना बनाता है। उन्होंने छुट्टियों का आनंद मना रहे बच्चों और आम नागरिकों का नरसंहार किया है। हमास के हमले के बाद शनिवार को नेतन्याहू ने जंग का ऐलान किया था। कैबिनेट के साथ इमरजेंसी मीटिंग के बाद उन्होंने कहा था- ये जंग है और हम इसे जरूर जीतेंगे। दुश्मनों को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।
भारत ने अपनी फ्लाइट्स रोकीं
इस जंग के कारण इजराइल में बिगड़ते हालात के बीच इंडियन एम्बेसी ने वहां मौजूद अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्हें सतर्क और सुरक्षित रहने को कहा है। साथ ही इजराइल से भारत आने और जाने वाली फ्लाइट्स को रोक दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि मुश्किल घड़ी में भारत इजराइल के लोगों के साथ है।
अहम अपडेट्स...
इजराइल में मेघालय के 27 ईसाई तीर्थ यात्री और नेपाल के 7 लोग फंसे हैं।
जर्मनी और फ्रांस ने यहूदी इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है।
सऊदी अरब ने इजराइल और फिलिस्तीन से हमले रोकने की अपील की है।
टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, ईरान के कई शहरों में इजराइल पर हुए हमले का जश्न मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो वायरल हो रहे हैं।
यरूशलम पोस्ट के मुताबिक, हमास लड़ाकों ने कई इजराइली कस्बों पर कब्जा कर लिया है।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।