अमेरिका के वित्तीय गलियारों में इन दिनों एक भारतीय मूल के उद्योगपति का नाम हलचल मचा रहा है बंकिम ब्रह्मभट्ट। यह वही व्यक्ति हैं जिन पर मशहूर इन्वेस्टमेंट दिग्गज ब्लैकरॉक (BlackRock) समेत कई अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों ने 500 मिलियन डॉलर, यानी लगभग 4,300 करोड़ रुपये के लोन फ्रॉड का सनसनीखेज आरोप लगाया है। इतना बड़ा वित्तीय खेल कि प्रतिष्ठित वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) ने भी इसे “Breathtaking Fraud” यानी “सांस रोक देने वाली धोखाधड़ी” कहा। एक ऐसा घोटाला जिसने न सिर्फ अमेरिकी बैंकिंग सिस्टम को झकझोर दिया है, बल्कि यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि आखिर इतनी बड़ी रकम का खेल इतने लंबे वक्त तक बिना पकड़े कैसे चलता रहा? BlackRock Loan Fraud
