विज्ञापन
Iran-Israel conflict : सोमवार (8 जून) को, तेहरान की ओर से दागी गई मिसाइलों के जवाब में इज़राइल ने मध्य और पश्चिमी ईरान पर हवाई हमले किए।

Indian Embassy Advisory: ईरान-इजरायल के बीच ताजा सैन्य झड़पों को देखते हुए तेहरान स्थित भारतीय दूतवास ने एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने सभी भारतीयों को तुरंत ईरान से निकल जाने को कहा है। बता दें सोमवार (8 जून) को, तेहरान की ओर से दागी गई मिसाइलों के जवाब में इज़राइल ने मध्य और पश्चिमी ईरान पर हवाई हमले किए।
दूतावास की एडवायजरी में कहा गया, "क्षेत्र में हाल के घटनाक्रम को देखते हुए, दूतावास यह दोहराता है कि सभी भारतीय नागरिक किसी भी तरह की ईरान यात्रा से बचें. वर्तमान में ईरान में रह रहे भारतीयों को भी सलाह दी जाती है कि वे यातायात के किसी भी उपलब्ध साधनों से देश छोड़ दें।"
पीटीआई के मुताबिक इससे पहले 7 अप्रैल को, भारत ने एक एडवाइज़री जारी कर ईरान में मौजूद अपने नागरिकों से कहा कि वे अगले 48 घंटों तक वहीं रहें जहाँ वे अभी हैं।
यह एडवाइज़री तब जारी की गई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर ईरान 'स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़' की नाकेबंदी खत्म करने के लिए तय रात 8 बजे (ईस्टर्न टाइम) की समय-सीमा का पालन नहीं करता है, तो "आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी"।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, जब 28 फरवरी को इज़राइल और अमेरिका ने ईरान के ठिकानों पर हमले किए और टकराव शुरू हुआ, तब ईरान में छात्रों समेत लगभग 9,000 भारतीय मौजूद थे। अब तक लगभग 1,800 भारतीय भारत लौट चुके हैं। Iran-Israel conflict
विज्ञापन