Trump टैरिफ से भारतीय बाजार लहूलुहान, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट
भारत
चेतना मंच
31 Jul 2025 12:24 PM
भारत पर अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 25% टैरिफ और अतिरिक्त जुर्माने की चेतावनी के बाद आज (गुरुवार) भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। सप्ताह के पहले ही कारोबारी दिन बाजार भारी गिरावट के साथ खुला और निवेशकों की संपत्ति में करीब 3 लाख करोड़ रुपये की भारी सेंध लग गई। Stock Market Crash
गिरावट के साथ शुरू हुई सुबह
सुबह 9:20 बजे तक सेंसेक्स 500 अंकों की गिरावट के साथ 81,006.65 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 160 अंक गिरकर 24,688 पर पहुंच गया। बाजार खुलते ही निफ्टी ने 200 अंक और सेंसेक्स ने 750 अंकों से अधिक की गिरावट के साथ ट्रेडिंग शुरू की थी।
किन शेयरों को लगा सबसे बड़ा झटका?
BSE के टॉप 30 कंपनियों में से 26 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे। सबसे ज्यादा गिरावट जिन दिग्गज शेयरों में देखी गई वे हैं Tata Motors, Reliance Industries (RIL), Mahindra & Mahindra (M&M), Bharti Airtel इनमें करीब 2% तक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, चार कंपनियों के शेयरों में बढ़त देखने को मिली जिसमें सबसे ज्यादा तेजी Zomato में देखी गई।
स्मॉलकैप और मिडकैप शेयर भी धराशायी
BSE स्मॉलकैप इंडेक्स में शुरुआती ट्रेडिंग के दौरान 400 अंकों से अधिक की गिरावट, Nifty स्मॉलकैप में 600 अंकों की गिरावट, BSE मिडकैप में 300 अंकों से ज्यादा की गिरावट। फेज थ्री लिमिटेड के शेयरों में 10% की गिरावट देखी गई, जबकि मिडकैप शेयरों में सबसे ज्यादा नुकसान Premier Energies Ltd (3.5%) को हुआ।
51 ने छुआ 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर
बीएसई पर ट्रेड हो रहे 3,085 शेयरों में से 887 शेयरों में तेजी, 2,033 शेयरों में गिरावट, 165 शेयर फ्लैट ट्रेड, 61 शेयरों में लोअर सर्किट लगा, जबकि 61 में अपर सर्किट, 51 शेयर 52 सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंचे। वहीं 36 शेयर 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर रहा।
निवेशकों को 3 लाख करोड़ रुपये का झटका
आज की गिरावट ने शेयर बाजार में भारी वैल्यूएशन लॉस कराया। कल तक BSE का मार्केट कैप 452.29 लाख करोड़ रुपये था आज गिरकर 449.56 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया यानी सिर्फ कुछ घंटों में 3 लाख करोड़ रुपये की पूंजी स्वाहा हो गई।
ट्रंप टैरिफ का सबसे तीखा असर इन सेक्टर्स पर देखने को मिला ऑयल एंड गैस सेक्टर: Nifty Oil & Gas इंडेक्स में 1.5% की गिरावट, IT सेक्टर लगभग 1% गिरा, फार्मा सेक्टर करीब 1% की गिरावट, FMCG, रियल्टी और पीएसयू बैंक सेक्टर भी लाल निशान में ट्रेड कर रहे थे। डोनाल्ड ट्रंप के बयान ने भारतीय बाजार में बड़ा झटका दिया है। निवेशकों की संपत्ति में एक दिन में लाखों करोड़ की कमी आना यह दर्शाता है कि वैश्विक राजनीतिक बयानों का घरेलू बाजारों पर कितना गहरा असर हो सकता है। आने वाले दिनों में बाजार की दिशा काफी हद तक अमेरिका-भारत के ट्रेड संबंधों और निवेशकों की सेंटिमेंट पर निर्भर करेगी। Stock Market Crash