International: पाक के बलूचिस्तान प्रांत में हुए विस्फोट, 13 घायल
International
भारत
RP Raghuvanshi
20 Dec 2022 03:36 PM
भारत
RP Raghuvanshi
20 Dec 2022 03:36 PM
International: कराची। पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के खुजदार जिले के एक बाजार में सोमवार की रात हुए विस्फोट में कम से कम 13 लोग घायल हो गए।
International News
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विस्फोटक बाजार में खड़ी एक मोटरसाइकिल पर रखा था और रिमोट कंट्रोल से विस्फोट किया गया।
अधिकारी ने कहा कि चूंकि रात का समय था, इसलिए आसपास कम लोग थे और ज्यादातर दुकानें बंद थीं, इसलिए ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि पुलिस इलाके में पहुंच गई है और घेराबंदी कर दी है।
घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।