Vidhu Ishiqa ने रचा इतिहास, मिसेज अर्थ इंटरनेशनल 2025 का जीता ताज
भारत
चेतना मंच
23 Jul 2025 09:23 PM
International News : India ने एक बार फिर दुनिया के मंच पर इतिहास रच दिया है। Vidhu Ishiqa ने Mrs Earth International 2025 का खिताब जीतकर पूरे देश को गर्व का अहसास कराया है। यह पहली बार है जब किसी Indian woman ने यह प्रेस्टिजियस टाइटल अपने नाम किया है। अमेरिका के Las Vegas में आयोजित हुए इस grand beauty pageant के फाइनल राउंड में Vidhu ने न केवल अपने grace और elegance से सबको प्रभावित किया बल्कि अपने दिल से दिए गए जवाब से जजों का भी दिल जीत लिया। जब उनसे पूछा गया कि उनके लिए success का क्या मतलब है, तो उन्होंने कहा, "It’s a celebration of every breakdown that couldn’t break me." यह लाइन सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और देशभर के लोग Vidhu Ishiqa के इस जज़्बे को सलाम कर रहे हैं।
Journey That Inspired Millions
Vidhu Ishiqa सिर्फ एक ब्यूटी क्वीन नहीं बल्कि एक inspirational figure बन चुकी हैं। एक successful entrepreneur, mother और अब Mrs Earth International, उनकी journey संघर्षों से भरी रही है। उन्होंने अपने हर failure को एक नया मौका बनाया और आज वो दुनिया के सबसे बड़े married woman beauty pageant का ताज लेकर लौटी हैं।
Finale Look & Performance
फिनाले नाईट पर Vidhu एक dazzling gold gown में नज़र आईं जिसमें उनका confidence और grace दोनों ही झलक रहा था। उनका टैलेंट राउंड और Q&A segment सबसे ज़्यादा impactful रहे, जहां उन्होंने mental health और women empowerment जैसे अहम मुद्दों को बेबाकी से उठाया।
India Celebrates
Pageant जीतने के बाद Vidhu Ishiqa ने मीडिया से बातचीत में कहा, “यह जीत सिर्फ मेरी नहीं है, हर उस औरत की है जिसे कभी society ने कमज़ोर समझा। मैं यहां तक अपने pain, breakdowns और self-belief के दम पर पहुंची हूं।” Social media पर Vidhu के नाम का #MrsEarthIndia2025 ट्रेंड कर रहा है। Celebs, politicians और आम लोग सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं।
What’s Next for Vidhu?
Mrs Earth International बनने के बाद Vidhu अब global campaigns के ज़रिए women empowerment और climate change जैसे मुद्दों पर काम करेंगी। उनका कहना है, “यह सिर्फ एक crown नहीं, एक responsibility है — दुनिया को एक ऐसा India दिखाने की जो strong, graceful और unstoppable है।”