International News : पाकिस्तान में मस्जिद पर हमले की अमेरिका ने की निंदा, कहा— उपासकों को निशाना बनाना निंदनीय
America condemned the attack on the mosque in Pakistan, said- targeting worshipers is condemnable
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 03:24 AM
वाशिंगटन। अमेरिका ने पाकिस्तान के पेशावर शहर की एक मस्जिद में हुए घातक आत्मघाती बम विस्फोट की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आतंकवाद अक्षम्य है और उपासकों को निशाना बनाना बेहद निंदनीय है।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर में पुलिस लाइंस के अंदर धमाके से ध्वस्त हुई मस्जिद के मलबे से बचावकर्मियों द्वारा और शव निकाले जाने के बाद आत्मघाती हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 100 हो गई।
नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल, व्हाइट हाउस की प्रवक्ता एड्रिएने वाटसन ने कहा कि अमेरिका ने पाकिस्तान के पेशावर में एक मस्जिद पर हुए आतंकवादी हमले की आज कड़ी निंदा की। खबरों के अनुसार, इस विस्फोट में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 100 हो गई है। वाटसन ने कहा कि यह दुखद और दिल दहला देने वाली खबर है। हम उन लोगों के प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं, जिन्होंने अपनी जान गंवाई। आतंकवाद अक्षम्य है और उपासकों को लक्षित करना बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अमेरिका हादसे से उबरने के पाकिस्तान के प्रयासों में समर्थन देने के लिए तैयार है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।