International News : अमेरिका ने फ्रीज किया पुतिन की गर्लफ्रेंड का वीजा
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 06:17 AM
International News : रूस और अमेरिका के बीच की अदावत कोई नई नहीं हैं, लेकिन मौजूदा समय में रूस और यूक्रेन युद्ध के कारण दोनों देशों के बीच की तलखी बढ़ती जा रही है। फिलहाल इसका अधिक नुकसान रूस को उठाना पड़ रहा है। अमेरिका ने अबरूस की पूर्व जिमनास्ट और ब्लादिमीर पुतिन की गर्लफ्रेंड अलीना कबाएवा का वीजा फ्रीज कर दिया है। यहीं नहीं, अलीना की संपत्ति पर भी अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है। इसकी जानकारी अमेरिका के वित्त विभाग ने दी है। इस तरह पाबंदियां रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के नजदीकी सदस्यों पर लगाई जा रही हैं।
अमेरिका के वित्त विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बाइडन प्रशासन ने पूर्व ओलंपिक जिमनास्ट और रूसी संसद की पूर्व सदस्य अलीना कबाएवा पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। कुछ दिनों पहले यह भी चर्चा चल रही थी कि पुतिन जल्द ही एक बार फिर से पिता बनने वाले हैं। इस बच्चे की मां और कोई नहीं, बल्कि खुद उनकी गर्लफ्रेंड अलीना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुतिन और अलीना के पहले से ही दो बच्चे हैं और अब वह तीसरे बच्चे को जन्म देने जा रही हैं। गौरतलब है कि अमेरिका ने अप्रैल में पुतिन की दो बेटियों कैटरीना व्लादिमीरोवना तिखोनोवा और मारिया व्लादिमीरोवना वोरोत्सोवा पर भी प्रतिबंध लगा दिए थे।