International News : चीन के तीखे रुख से निपटने को तैयार अमेरिका : मिच मैककॉल
America ready to deal with China's tough stance: Mitch McCall
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 02:31 AM
वाशिंगटन। अमेरिकी कांग्रेस के निचले सदन 'हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव्स' (House of Representatives) की शक्तिशाली मानी जाने वाली विदेश मामलों की समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मिच मैककॉल (Chairman Mitch McCall) ने कहा कि चीन के तीखे रुख से निपटना नयी कांग्रेस की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा प्राथमिकता होगी।
मिच मैककॉल ने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (Chinese Communist Party) का मुकाबला करने वाली यह कांग्रेस, हमारी सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा प्राथमिकता बनी रहेगी और हमें अंततः इस प्रशासन से जवाब मिलेगा कि अफगानिस्तान (Afghanistan) से अमेरिकी सैनिकों की वापसी इतनी बड़ी आपदा क्यों थी?
मिच मैककॉल को मंगलवार को ही विदेश मामलों की समिति का अध्यक्ष चुना गया था। इससे पहले वह समिति के एक रैंकिंग सदस्य थे।
मिच मैककॉल (Mitch McCall) ने एक बयान में कहा कि यह समिति हमारे देश और हमारे सहयोगियों द्वारा वैश्विक मंच पर सामना की जाने वाली कई चुनौतियों से बचाने के लिए कठोर निरीक्षण करने और सार्थक कानून पारित करने पर केंद्रित होगी।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।