"ऑपरेशन सिंदूर" का चीन ने बना रखा था मजाक! भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
Operation Sindoor
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 06:09 PM
International News : पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा पर शिकंजा कसने के बाद अब भारत ने चीन की सरकारी मीडिया को भी करारा जवाब दिया है। भारत सरकार ने ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ (Xinhua) के X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया है। कहा जा रहा है कि ये अकाउंट्स लगातार भारत विरोधी प्रोपेगेंडा फैला रहे थे खासकर पाकिस्तान से जुड़े मुद्दों पर।
"ऑपरेशन सिंदूर" को लेकर चलाई जा रही थी झूठी खबरें
चीन का सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स (जो सीधे चीन सरकार का माउथपीस माना जाता है) भारत के "ऑपरेशन सिंदूर" को लेकर झूठी, भ्रामक और बिना पुष्टि वाली खबरें चला रहा था। यह वही ऑपरेशन है, जिसमें भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में सीमापार आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया था। खबरों की मानें तो, ग्लोबल टाइम्स ने यहां तक दावा किया कि पाकिस्तान की वायु सेना ने भारतीय राफेल जेट को मार गिराया, जबकि ये दावा पूरी तरह फर्जी निकला।
क्या सबूत दिए भारत ने?
भारतीय दूतावास ने खुद ग्लोबल टाइम्स को पब्लिकली चेताया और कहा, "कृपया गलत जानकारी फैलाने से पहले तथ्यों की जांच करें। गलत रिपोर्टिंग पत्रकारिता की नैतिकता के खिलाफ है।" इसके साथ ही PIB (प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो) ने भी एक फैक्ट चेक जारी किया, जिसमें बताया गया कि ग्लोबल टाइम्स और पाकिस्तान समर्थक X हैंडल्स 2021 की एक दुर्घटनाग्रस्त विमान की पुरानी तस्वीर को यह कहकर शेयर कर रहे थे कि भारतीय राफेल को मार गिराया गया है। जबकि सच्चाई ये थी कि तस्वीर में दिख रहा विमान मोगा (पंजाब) में दुर्घटनाग्रस्त हुआ एक मिग-21 था, और वो भी कई साल पहले।
शिन्हुआ (Xinhua) पर भी कार्रवाई
ग्लोबल टाइम्स के बाद, भारत ने चीन की सरकारी न्यूज़ एजेंसी शिन्हुआ पर भी कार्रवाई की। सरकार का कहना है कि शिन्हुआ भी पाकिस्तान के साथ मिलकर भारत के खिलाफ गलत सूचनाएं फैला रहा था।
भारत का साफ संदेश: प्रोपेगेंडा नहीं चलेगा
भारत ने पहले पाकिस्तान समर्थक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कार्रवाई की, और अब चीन की सरकारी मीडिया पर। यह साफ संकेत है कि चाहे वह बाहर की सरकारें हों या सोशल मीडिया पर बैठे ‘डिजिटल सिपाही’, अगर आप भारत के खिलाफ अफवाह फैलाएंगे, तो जवाब ज़रूर मिलेगा।