International News : अमेरिका में भारतीयों पर संकट: 20 वर्षीय छात्र की हत्या
Crisis on Indians in America: 20-year-old student murdered
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 08:31 AM
International News : वाशिंगटन। अमेरिका के इंडियाना राज्य में 20 वर्षीय भारतीय मूल के एक छात्र की हत्या कर दी गई। इंडियाना राज्य के पर्ड्यू विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले 20 वर्षीय भारतीय मूल के छात्र वरुण मनीष छेड़ा की छात्रावास में हत्या कर दी गई। रिपोर्ट्स के अनुसार उनके कोरियाई रूममेट को हिरासत में ले लिया गया है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि वरुण मनीष छेड़ा परिसर के पश्चिमी किनारे पर मैक कचियन हॉल में मृत पाए गए। एक अन्य विश्वविद्यालय के छात्र को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। यह जानकारी स्कूल के पुलिस प्रमुख ने दी है। पर्ड्यू विश्वविद्यालय के पुलिस प्रमुख लेस्ली विएते ने कहा कि कोरिया के एक जूनियर साइबर सुरक्षा प्रमुख और अंतरराष्ट्रीय छात्र जी मिन जिमी शा ने पुलिस को मौत के बारे में जानकारी देने के लिए लगभग 12ः45 बजे 911 नंबर पर कॉल किया था। हालांकि, अभी कॉल के विवरण का खुलासा नहीं किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि यह घटना मैक कचियन हॉल की पहली मंजिल के एक कमरे में हुई है। कई लोगों ने उसकी चीखों की आवाजे सुनीं थी।
बता दें कि छेड़ा यूनिवर्सिटी में डेटा साइंस की पढ़ाई कर रहा था। प्रांरम्भिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार छेड़ा की कई तेज दर्दनाक चोटों से मृत्यु हो गई। वरुण के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए विश्वविद्यालय के कई छात्र एकत्र हुए। छेड़ा के बचपन के दोस्त अरुणाभ सिन्हा ने बताया कि छेड़ा मंगलवार की रात ऑनलाइन गेम खेल रहा था और दोस्तों के साथ बात कर रहा था। अचानक उन्होंने कमरे से चिल्लाने की आवाजें सुनी थीं। पुलिस अधिकारी विएते ने कहा कि 22 वर्षीय शा को 911 कॉल के कुछ मिनट बाद हिरासत में ले लिया गया और आगे की जांच के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया।