रूस यात्रा से पहले खतरे में फंसे भारतीय सांसद, मॉस्को में ड्रोन अटैक से मचा हड़कंप
International News
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 06:16 AM
International News : रूस की राजधानी मास्को में उस वक्त तनाव का माहौल बन गया जब भारतीय सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने से पहले ही एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला हुआ। इस हमले के कारण डीएमके सांसद कनिमोझी समेत अन्य भारतीय नेताओं को लेकर जा रहा विमान हवा में ही चक्कर लगाता रहा क्योंकि रनवे पर लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल रही थी।
रूस के दौरे पर जा रही थी टीम
भारतीय प्रतिनिधिमंडल एक अंतरराष्ट्रीय मिशन पर विभिन्न देशों के दौरे पर है और इसी क्रम में यह टीम रूस के दौरे पर जा रही थी। डीएमके सांसद कनिमोझी इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं। जैसे ही विमान मास्को पहुंचा, ठीक उससे पहले यूक्रेन द्वारा किए गए ड्रोन हमले की खबर आई, जिससे एयर ट्रैफिक पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।
एयरपोर्ट पर अस्थायी रोक
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मास्को एयरपोर्ट के निकट ड्रोन हमला होने के बाद वहां की एयर ट्रैफिक अथॉरिटी ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया। यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया। इस दौरान कनिमोझी का विमान हवा में ही चक्कर लगाता रहा। घंटों की चिंता और इंतजार के बाद राहत की खबर यह रही कि विमान को सुरक्षित रूप से मास्को एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। सभी भारतीय नेता सुरक्षित हैं और अब अपने तयशुदा कार्यक्रम के तहत रूस में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं। International News