बौखलाहट में आकर पाकिस्तान ने कर दी सबसे बड़ी गलती, ऐसे खुली पोल
International News
भारत
चेतना मंच
16 May 2025 06:20 PM
International News : ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के तहत 7-8 मई की रात भारत द्वारा पाकिस्तान और POK के आतंकी ठिकानों पर किए गए ब्रह्मोस मिसाइल हमले ने पाकिस्तान को गहरे झटके में डाल दिया। इस जवाबी कार्रवाई के बाद बौखलाया पाकिस्तान अब अपनी फज़ीहत (बदनामी) छुपाने के लिए फर्जी दावों का सहारा ले रहा है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से लेकर रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और विदेश मंत्री इशाक डार तक लगातार पाकिस्तान एयरफोर्स (PAF) की "बहादुरी" के झूठे किस्से गढ़ते नजर आ रहे हैं।
पाकिस्तान की खुल गई पोल
इसी क्रम में इशाक डार ने संसद में दावा किया कि ब्रिटेन के टेलीग्राफ अखबार ने पाकिस्तानी एयरफोर्स को "आसमान का बेताज बादशाह" बताया है। लेकिन डार के इस दावे की सच्चाई खुद पाकिस्तान के प्रतिष्ठित अखबार 'डॉन' ने सामने ला दी। डॉन के फैक्ट चेक के मुताबिक, जिस टेलीग्राफ रिपोर्ट का हवाला दिया गया वह AI से तैयार की गई फर्जी तस्वीर पर आधारित है। टेलीग्राफ के नाम से तैयार किया गया यह नकली पेज ब्रिटिश अखबार की शैली और डिजाइन की नकल भर है, जिसमें कई अशुद्धियां और तथ्यात्मक गलतियां उजागर की गईं।
फर्जी खबर को लेकर इंटरनेट पर जमकर हो रही किरकिरी
सोशल मीडिया पर भी इस फर्जी खबर को लेकर डार की जमकर किरकिरी हो रही है। आलोचकों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान सरकार ने आत्ममुग्धता और दुष्प्रचार के लिए झूठे दावे किए हों। संसद जैसे संवैधानिक मंच से इस प्रकार की अप्रमाणिक और गुमराह करने वाली जानकारी देना, देश की अंतरराष्ट्रीय छवि को नुकसान पहुंचाता है।
ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई थी सैन्य कार्रवाई
गौरतलब है कि भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के तहत यह सैन्य कार्रवाई की थी, जिसमें पाकिस्तान और POK में स्थित कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था। पाकिस्तान भले ही इस ऑपरेशन की सफलता को स्वीकार न कर रहा हो, लेकिन उसकी घबराहट और झूठे प्रचार यह साफ बता रहे हैं कि उसे इस हमले में भारी नुकसान हुआ है। International News