International News : कर्मचारियो की चाँदी..साप्ताह में सिर्फ़ ४ दिन काम
International News : Leisure of employees: Work four days a week, rest three days.
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 08:45 PM
International News : इतवार का दिन भला किसे पसंद नही होता आखिर पूरे सप्ताह काम से थकने के बाद इतवार का ही तो दिन होता है जिसमें हम अपनी पूरे सप्ताह कि थकान मिटाते है. कई बार हम सोचते भी है, काश सप्ताह में दो इतवार आते तो कितना अच्छा होता हमें दो दिन घर पर आराम करने को मिलता और फिर दोस्तों के साथ कही घुमते फिरते मौज मनाते, लेकिन अगर में आपसे कहूँ की अब आपको सप्ताह में एक नही दो नही बल्कि पूरे तीन दिन की छुट्टी मिलेगी तो आप क्या कहेंगे. जी हाँ आपने बिल्कुल ठीक पढ़ा अब सप्ताह में छः दिन नही बल्कि सिर्फ चार दिन ही काम करना पड़ेगा और आपको सप्ताह में तीन दिन की छुट्टी मिलेगी क्यु आ गया ना आपके मुँह में पानी. दरअसल ब्रिटेन में इस तरह का एक सर्वे किया गया जिसमें चार दिन काम और तीन दिन आराम का फार्मूला अपनाया गया जो की काफी हद तक सफल रहा..
कर्मचारियों की मौज : सप्ताह में चार दिन काम,तीन दिन आराम.
क्या है यह सर्वे
जून 2022 में इस सर्वे कि शुरुआत की गई थी जिसमें अलग-अलग सेक्टर की 61 कम्पनियो को जोड़ा गया था. इस सर्वे का आधार "कर्मचारियो" पर काम का बोझ कम करना तथा साथ ही साथ काम की गुणवत्ता को भी बरकरार रखना था. इस सर्वे में बोस्टन, कैम्ब्रिज तथा आक्सफोर्ड के एक्सपर्ट्स को भी साथ लिया गया था तथा मंगलवार को ही इस रिपोर्ट को सार्वजनिक किया गया था
भारत में लागू करने पर क्या है चुनौतियाँ
इस चार दिन काम और तीन दिन आराम वाले फार्मूले को अभी भारत में लागू करने पर कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा जिसमें कि सबसे बड़ी समस्या है भारत की बढ़ती जनसंख्या जो कि विश्व में दूसरे स्थान पर है.
भारत में अभी भी 36.8% ग्रामीण क्षेत्र में और 9.2% शहरी क्षेत्र में गरीबी का अनुपात है जिससे पार पाना अभी संभव नही है.
भारत अभी भी औद्योगिक विकास कि ओर लगातार बढ़ रहा है तथा अभी भी कई कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को 12 घंटों तक तथा सप्ताह में छः दिन काम करना पड़ता है तथा कही-कही तो सप्ताह में सातों दिन काम करना पड़ता है. ऐसे में चार दिन काम कांसेप्ट अभी भारत में संभव नही लगता.