International News : अमेरिका में अपहृत चार भारतीयों का अब तक सुराग नहीं
Four Indians kidnapped in America shot dead
भारत
RP Raghuvanshi
05 Oct 2022 05:14 PM
International News : अमेरिकी पुलिस अपहृत चार भारतीयों का अब तक सुराग लगाने में नाकाम रही है। लेकिन, अपहरण की वारदात को अंजाम देने वाले संदिग्ध को पुलिस ने गंभीर हालत में गिरफ्तार किया है। अगवा किए गए चारो लोग सिख परिवार के हैं, उनमें दंपत्ति, उनकी आठ माह की बेटी और एक रिश्तेदार शामिल हैं। अपहरण की वारदात सोमवार को अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के मर्सिड शहर में हुई।
International News :
मर्सिड काउंटी के शेरिफ कार्यालय के अनुसार 36 साल के जसदीप सिंह, 27 साल की उनकी पत्नी जसलीन कौर, उनकी आठ माह की बच्ची आरुही और 39 साल के अमनदीप सिंह का अपहरण किया गया है। मामले में 48 साल के एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वह हिरासत में है और गंभीर स्थिति में है। अपहृत परिवार मूल रूप से पंजाब के होशियारपुर के हरसी पिंड के रहने वाला है। इस परिवार का वाहन सोमवार देर रात जली हुई हालत में मिला था। जासूसों ने अमेरिकी पुलिस को मंगलवार सुबह बताया कि मर्सिड काउंटी के एटवाटर में एक एटीएम में अपहृत लोगों में से एक के बैंक एटीएम कार्ड का इस्तेमाल किया गया है। इसके बाद ही अपहरण की पुष्टि हुई।
मर्सिड काउंटी के शेरिफ कार्यालय ने बताया कि जांचकर्ताओं ने बैंक के एटीएम से पैसा निकालने वाले व्यक्ति की निगरानी करते हुए उसकी तस्वीर प्राप्त की है। यह व्यक्ति अपहर्ता की तस्वीर से मिलती जुलती शक्ल का था। उसकी तस्वीर के मिलान के बाद ही संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है।