International News : कराची से नहीं गया था हीथ्रो हवाई अड्डे पर पाया गया यूरेनियम युक्त कार्गो : पाकिस्तान
Uranium-rich cargo found at Heathrow airport did not go from Karachi: Pakistan
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:51 AM
इस्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) ने ब्रिटिश मीडिया (British Media) में आई उन खबरों को खारिज कर दिया कि पिछले महीने लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे (Heathrow Airport) पर उतरा एक यूरेनियम युक्त कार्गो पैकेज कराची से आया था। यह भी कहा कि यह खबर तथ्यात्मक नहीं है।
International News
बीबीसी (BBC) ने बताया कि पिछले महीने हीथ्रो हवाई अड्डे पर सीमा अधिकारियों द्वारा यूरेनियम (Uranium) से दूषित कार्गो जब्त करने के बाद ब्रिटिश आतंकवाद रोधी पुलिस मामले की जांच कर रही थी। सबसे पहले मामले की खबर देने वाले अखबार ‘द सन’ ने कहा कि यूरेनियम पाकिस्तान से आया था। खबर में कहा गया है कि यह कबाड़ धातु के ‘शिपमेंट’ में पाया गया था।
खबर के जवाब में एक शीर्ष पाकिस्तानी अधिकारी ने कहा कि वे 'तथ्यात्मक नहीं' थे। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन द्वारा पाकिस्तान के साथ आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की गई थी।
International News
डान अखबार ने विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा (Mumtaz Zahra) के हवाले से बृहस्पतिवार को कहा कि इस आशय की कोई जानकारी आधिकारिक तौर पर हमारे साथ साझा नहीं की गई है। हमें विश्वास है कि रिपोर्ट तथ्यात्मक नहीं हैं। पाकिस्तानी अधिकारियों के अनुसार, यह खेप पाकिस्तान से नहीं थी, जैसा कि ब्रिटिश मीडिया द्वारा दावा किया जा रहा है।
पता चला है कि कार्गो पैकेज 29 दिसंबर की शाम को ओमान एयर यात्री उड़ान ‘डब्ल्यूवाई 101’ के माध्यम से हीथ्रो हवाई अड्डे के टर्मिनल 4 पर पहुंचा था। उड़ान पाकिस्तान से शुरू हुई, जहां ब्रिटेन के अधिकारियों का मानना है कि पैकेज को कार्गो के रूप में रखा गया था। यह उड़ान मस्कट व ओमान में रुकी थी। हीथ्रो पहुंचने पर, नियमित हवाई अड्डे के स्कैनर द्वारा पैकेज का पता लगाया गया, जिसने सीमा बल के अधिकारियों को सामग्री का विश्लेषण करने के लिए सतर्क किया।
News uploaded from Noida