International News : अमेरिकी राष्ट्रपति ने ली बूस्टर डोज
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 06:03 AM
दुनिया भर के लगभग सभी देशों में अभी तक कोरोना वायरस ने अपना असर दिखाया है और लगभग सभी देशों के लोगों को अपना शिकार भी बनाया है l भारत सहित अमेरिका, चीन, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन जैसे देशों ने कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए वैक्सीन की खोज की है l
जानकारी के मुताबिक लगभग सभी देशों के प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस की वैक्सीन की डोज लगवा ली है l इसी क्रम में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कोरोना वायरस की बूस्टर डोज लगवा ली है l बूस्टर डोज अमेरिका में सिर्फ उन्हीं लोगों को लगाई जा रही है जिन्होंने अपनी दोनों डोज लगवा ली है और उन्हें लगभग 8 महीने का समय भी हो गया है l आपको बता दे कि अमेरिकी फेडरल हेल्थ अधिकारियों की ओर से बूस्टर डोज को अमेरिका में मान्यता दी गई है l राष्ट्रपति बाइडेन ने कोरोना की बूस्टर डोज लेने के बाद ट्वीट करके अमेरिका के लोगों से यह अपील भी की है कि आप लोग जल्द से जल्द इस बूस्टर डोज को भी लगवा ले l यह बेहद ही आसानी से और मुफ्त आपको उपलब्ध कराई जाएगी l जिससे इस वायरस का फैलाव आपके और आपके परिवार के आसपास भी ना हो सके l बाइडेन ने कहा कि यह डोज़ लोगों की जिंदगियां, बच्चों की सुरक्षा, स्कूल खोलने के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को गतिशील रखने में मदद करेगी और साथ ही इस बूस्टर डोज से हम कई लोगों की जिंदगी बचा सकते हैं l
अमेरिका में लगभग 1 महीने से 65 वर्ष से अधिक लोगों को ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन की डोज उपलब्ध कराई जा रही है l इसके अलावा इस डोज को संघीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने भी पूरी तरह से सुरक्षित बताया है l पूरे विश्व में जब कोरोना महामारी अपने चरम पर थी तो इसका सबसे ज्यादा असर अमेरिका पर ही देखा गया था इसके अलावा वैश्विक आंकड़े की बात करें तो सबसे अधिक मौतें भी अमेरिका में ही हुई थी l हालांकि अमेरिका की बात करें तो अभी भी डेल्टा वेरिएंट के कारण कुछ हिस्सों में स्वास्थ्य प्रणाली चिंताजनक है l यह कहा जा सकता है कि जिस तरह से कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में अपना कोहराम मचाया है तो कहीं ना कहीं यह वैक्सीन की बूस्टर डोज अमेरिका व अन्य देशों के लिए एक संजीवनी का भी काम करेगी l