पाक कप्तान सलमान आगा का विवादित ऐलान, मैच फीस आतंकियों को दान
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 12:47 PM
एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत से हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अपनी फाइनल मैच की फीस वह उन लोगों को दान कर रहे हैं जो उनके अनुसार भारतीय हमलों में मारे गए या घायल हुए थे। यानि उन्होंने अपनी फाइनल मैच की फीस पाकिस्तानी आतंकियों को दान करने का ऐलान किया है। Islamabad/New Delhi :
दान का असल मकसद आतंकियों को मदद पहुंचाना
हालांकि, भारतीय पक्ष का कहना है कि इस दान का असल फायदा आतंकवादियों तक पहुँच सकता है। भारतीय सैन्य कार्रवाई आॅपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था। इस आपरेशन का मकसद आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करना था, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर के ठिकानों को ध्वस्त किया गया।
सलमान आगा का बयान
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान आगा ने कहा कि "एक टीम के रूप में, हम अपनी मैच फीस उन नागरिकों को दान कर रहे हैं जो भारतीय हमलों के दौरान मारे गए या घायल हुए थे।" उन्होंने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ हाथ मिलाने को लेकर भी विवादास्पद टिप्पणी की, यह आरोप लगाते हुए कि सूर्यकुमार ने कैमरे के सामने हाथ नहीं मिलाया। भारत का दावा है कि आॅपरेशन सिंदूर आतंकवादियों पर लक्षित था, और इसमें निर्दोष नागरिकों को नुकसान नहीं पहुंचाया गया। पाकिस्तानी कप्तान का दान विवादास्पद माना जा रहा है क्योंकि यह अप्रत्यक्ष रूप से आतंकवादी तत्वों को आर्थिक सहायता देने जैसा प्रतीत हो रहा है। इस घटना ने क्रिकेट की दुनिया के साथ-साथ राजनीतिक और सुरक्षा विशेषज्ञों के बीच भी बहस छेड़ दी है।