भारत-पाकिस्तान टकराव में सऊदी का समर्थन तय? पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का विवादित बयान
भारत
चेतना मंच
23 Sep 2025 01:20 PM
पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हाल ही में हुए रणनीतिक रक्षा समझौते के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि भारत के साथ किसी भी सैन्य टकराव की स्थिति में सऊदी अरब पाकिस्तान के साथ खड़ा रहेगा।
एक मीडिया इंटरव्यू में आसिफ से जब पूछा गया कि अगर भारत और पाकिस्तान युद्ध में उतरते हैं तो क्या सऊदी इसमें शामिल होगा, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा, हां, इसमें कोई शक नहीं। समझौते के तहत दोनों देशों ने किसी भी हमले की स्थिति में एक-दूसरे का समर्थन करने का वचन दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि पाकिस्तान या सऊदी अरब पर हमला होता है, तो इसे दोनों देशों पर हमला माना जाएगा और मिलकर इसका जवाब दिया जाएगा। Islamabad News :
सऊदी समझौते के बाद अन्य देश भी ले रहे रुचि
यह बयान पाकिस्तान-सऊदी रक्षा समझौते के कुछ ही दिनों बाद आया है, जिसका औपचारिक नाम रणनीतिक पारस्परिक रक्षा समझौता है। यह समझौता किसी भी बाहरी हमले की स्थिति में दोनों देशों की संयुक्त रक्षा को सुनिश्चित करता है और दशकों पुराने सुरक्षा संबंधों को और मजबूत करता है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने कहा कि सऊदी समझौते के बाद अन्य देश भी पाकिस्तान के साथ इसी तरह के रणनीतिक रक्षा समझौतों में रुचि ले सकते हैं।
भारत की प्रतिक्रिया
भारत ने इस समझौते पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा पर इसके प्रभाव का बारीकी से अध्ययन करेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत राष्ट्रीय हितों और क्षेत्रीय-वैश्विक स्थिरता की दृष्टि से इस घटनाक्रम का मूल्यांकन कर रहा है और देश के सुरक्षा हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। Islamabad News