
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की गाजा पर नियंत्रण और नए प्रशासनिक ढांचे की योजना को सुरक्षा मंत्रिमंडल ने औपचारिक मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव का उद्देश्य गाजा में जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक व्यापक रणनीति लागू करना है, जिसमें पांच अहम सिद्धांत शामिल हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण हैं गाजा पट्टी में इज़राइली सुरक्षा बलों का स्थायी नियंत्रण और हमास व फिलिस्तीनी प्राधिकरण से अलग एक नए नागरिक प्रशासन की स्थापना। प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। Israel Iran War
CNN की रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा मंत्रिमंडल द्वारा मंजूर किए गए पांच बिंदुओं में शामिल हैं—
आतंकी संगठन हमास का पूर्ण निरस्त्रीकरण
सभी बंधकों की वापसी, चाहे वे जीवित हों या मृत
गाजा का संपूर्ण विसैन्यीकरण
गाजा में इज़राइली सुरक्षा बलों का नियंत्रण
ऐसा नागरिक प्रशासन, जिसमें न तो हमास की भूमिका होगी और न ही फिलिस्तीनी अथॉरिटी की। Israel Iran War
बैठक से पहले नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि इजराइल का लक्ष्य गाजा पर स्थायी शासन करना नहीं है। उन्होंने कहा, “हम गाजा का प्रशासन उन अरब शक्तियों को सौंपना चाहते हैं, जो हमें खतरे में डाले बिना वहां के नागरिकों को सुरक्षित और बेहतर जीवन दे सकें। यह स्थिति हमास के रहते संभव नहीं है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह भी स्पष्ट किया कि यह पूरी योजना हमास को परास्त करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है और सुरक्षा मंत्रिमंडल ने इसे सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की है। Israel Iran War