इजराइल अपडेट : हमास के हमले में ईरान का हाथ होने के संकेत, इजराइल के जवाबी हमले जारी
इजराइल अपडेट
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 11:13 AM
इजराइल अपडेट : हमास के इजराइल में घुसकर तबाही मचाने के बाद फिर कल रात भी उसने इजराइल पर 5 हजार रॉकेट से हमला किया। उधर गाजा पट्टी में हमास पर इजराइल की जवाबी कार्यवाही भी जारी है। हमास के हमले में गाजा बॉर्डर पर तैनात इजराइली डिफेंस फोर्स के कमांडर नहल ब्रिगेड समेत करीब 300 लोगों की मौत हो गई है।
जवाबी हमले में 256 फिलिस्तीनी भी मारे गए हैं। इस युद्ध में अब तक इजराइल के 1,864 और फिलिस्तीन के 1700 से ज्यादा लोग घायल हैं। इस समय भी इस युद्ध में दोनों ओर से एक दूसरे पर लगातार हमले जारी हैं।
इजराइल अपडेट : ईरान का हमले में हाथ होने के संकेत
अब तक के घटनाक्रम के बाद ये स्पष्ट होता जा रहा है कि हमास ने ये हिमाकत अपने दम पर नहीं की, बल्कि इसके पीछे ईरान का हाथ है। ईरान न सिर्फ कई अन्य इस्लामिक देशों की तरह न केवल हमास का खुला समर्थन कर रहा है, बल्कि उसी ने इस हमले के लिए हमास की हथियार, आर्थिक सहायता सहित सभी आवश्यक जरूरतें पूरी की।
लेबनान से हिजबुल्लाह ने भी किया इजराइल पर हमला
दूसरी तरफ आज सुबह लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह ने भी मौके का फायदा उठाते हुए इजराइल पर मोर्टार अटैक किया है। इजराइल को गाजा पट्टी पर बिजी देखकर लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह ने इस अवसर का लाभ उठा लिया।
इससे पहले शनिवार को हमास ने लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह को इस कार्यवाही के लिए उकसाया था, जिससे इजराइल का ध्यान बांटा जा सके। इस हमले के जवाब में इजराइल ने लेबनान पर एयर स्ट्राइक शुरू कर दी है। इजराइल अपडेट
इजराइल अपडेट : इस्राइल के पीएम ने भरी हुंकार
हमास के हमले के बाद शनिवार रात को इजराइल के PM बेंजामिन नेतन्याहू ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा "ये जंग लंबी चल सकती है। हम अपनी डिफेंस फोर्स की पूरी ताकत का इस्तेमाल करके हमास को तबाह कर देंगे। गाजा में रह रहे लोगों को बाहर निकल जाना चाहिए।"
उन्होंने आगे कहा 'शनिवार को जो हुआ वो इजराइल ने आज तक कभी नहीं देखा था और हम दोबारा ऐसा कभी होने नहीं देंगे। हमास हम सबकी हत्या करना चाहता है। वो माताओं और बच्चों को उनके घरों में घुसकर मार रहा है। वो एक ऐसा दुश्मन है जो बुजुर्गों, बच्चों और लड़कियों को निशाना बनाता है। वो छुट्टियों का आनंद ले रहे बच्चों और आम नागरिकों का नरसंहार कर रहे हैं।'
ग्रेटर नोएडा/ नोएडाका नंबर 1 न्यूज़ पोर्टलदेश– दुनियाकी लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें नीचे दिये गए सोशल मीडिया लिंक्स पर फॉलो करें और एक से एक बेहतरीन वीडियो देखने के लिए यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें और चेतना मंच से जुड़े रहें।Connect withus on:Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | Koo|YouTube