
Israeli Attack : इजराइल द्वारा गाज़ा में आतंकी ठिकानों पर हमला जारी है। अब इजराइली सेना 'ऑपरेशन टनल' शुरू कर दिया है। इसके तहत हमास की बड़ी बड़ी सुरंगों को टारगेट किया जा रहा है। इजराइल का दावा है कि इन सुरंगों में हमास के आतंकी हो सकते हैं। आपको बता दें कि यह भी दावा किया जा रहा है कि गाजा के अल शिफा और अल कुद्स अस्पताल के अंदर से ही हमास की सुरंगों के रास्ते बने हुए हैं।
गाज़ा में कल यानि मंगलवार को इजरायल के दो सैनिक मारे गए हैं। इसके बाद इजरायली सेना द्वारा 'ऑपरेशन टनल' को तेज कर दिया गया है। गाज़ा के उत्तरी हिस्सा में वहीं इजराइली सैनिक स्वचालित हथियारों के साथ ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए आगे बढ़ते जा रहे हैं।
इजरायली सेना उत्तरी हिस्से से गाजा की ओर आगे बढ़ रही है। वहीं दक्षिणी हिस्से में उसने बड़े-बड़े आधुनिक टैंकों का जमावड़ा लगा रखा है। जबकि गाजा पर पूरब और पश्चिम से भी आक्रमण किए जा रहे है। कुल मिलाकर इजराइली सेना गाज़ा को चारों तरफ से घेर ली है।
इजरायल के रक्षा मंत्री के मुताबिक, हमास के पास अब दो ही रास्ते बचे हैं, या तो वे इस युद्ध में मारे जाएं या फिर बिना किसी शर्त के आत्मसमर्पण करने को तैयार हो जाएं।
गाज़ा में हमास सुरंगों का जाल बिछा रखा है। बताया जा रहा है कि हमास इन्हीं सुरंगों में इजराइली लोगों को बंधक बना कर रखा है। आपको मालूम हो कि गाज़ा में ये सुरंगें लगभग 80 मीटर गहरी हैं और 360 वर्ग किलोमीटर के इलाके में फैली हुई हैं। हमास द्वारा इन सुरंगों का इस्तेमाल न सीर्फ आतंकी गतिविधियों के लिए किया जाता है बल्कि अवैध रूप से हथियारों, ड्रग्स व अन्य चीजों की तस्करी के किया जाता है।
इजरायल इजरायल द्वारा हमास के आतंकियों की ऑक्सीजन सप्लाई ठप करनी शुरू कर दी गई है। इजराइल किसी भी हालत में अपने नागरिकों को हमास के अल कासम ब्रिगेड की कैद से निकालना चाहता है।