60 की उम्र, 8 साल का अफेयर, अब दूसरी बार शादी करेंगे जेफ बेजोस
Jeff Bezos Marriage
भारत
RP Raghuvanshi
22 Dec 2024 11:45 PM
Jeff Bezos Marriage : दुनियां में बहुत से ऐसे जोड़े हैं जो कई सालों तक अफेयर चलने के बाद उसे शादी का जामा पहनाते हैं। यानी वे लंबे समय तक एक दूसरे को परखते हैं और उसके बाद ही शादी करने का निर्णय लेते हैं। ऐसा ही एक निर्णय लिया है दुनिया के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति और अमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस ने जो दूसरी बार फिर से शादी करने जा रहे हैं। बेजोस इस समय 60 साल के हो गए हैं। और अब उन्होंने शादी की पूरी तैयारी भी कर ली है।
कौन हैं जेफ बेजोस की होने वाली हमशफर
जेफ बेजोस दुनिया के दूसरे सबसे बड़े रईस हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनिर्यर इंडेक्स के मुताबिक उनकी संपत्ति 244 अरब डॉलर है। दुनियां के इस दूसरे नंबर के अमीर जेफ बेजोस की होने वाली हमशफर यानी पत्नी लॉरेन सांचेज एक फेमस टीवी जर्नलिस्ट, टीवी होस्ट हंै और पहले से शादीशुदा हैं। इन दोनों का रिश्ता 2018 में सार्वजनिक हुआ था, उस वक्त दोनों ही शादीशुदा थे। उसके बाद इन्होंने अपने जोड़ीदारों से तलाक लेकर इस शादी की तैयारी शुरू कर दी है।
पसंद का खास ख्याल रखा जा रहा
शादी जब दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स की होने जा रही है तो तैयारी भी उतनी ही खास होगी। जेफ और लॉरेन की शादी कोलोराडो के एस्पेन शहर में आयोजित होगी। शादी पर बेसोज और लॉरेन की पसंद का खास ख्याल रखा जा रहा है। शादी के लिए दुनियाभर से चुनिंदा चीजें मंगाई जा रही है। जिसमें शादी का केक पेरिस से तो हेयर स्टाइलिश न्यूयार्क से बुलाया जा रहा है। दुनियाभर के मशहूर म्यूजिकल बैंड इस शादी में परफॉर्म करेंगे। इस शादी में डेकोरेशन का थीम विंटरलैंड रखा गया है। इस शादी को बेहद भव्य बनाने के लिए शादी की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। एक अनुमान के मुताबिक, इस शादी का खर्च लगभग 600 मिलियन डॉलर यानी 5096 करोड़ रुपये तक हो सकता है।
शादी की तारीख का ऐलान
दुनिया के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति और अमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस एक बार फिर से 60 साल की उम्र में शादी करने जा रहे हैं। जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज की शादी अगले शनिवार यानी 28 दिसंबर को होने वाली है, हालांकि अब तक जेफ बेजोस या फिर लॉरेन सांचेज की ओर से शादी की डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस शादी को यादगार बनाने के लिए बिल गेट्स, लियोनार्डो डिकैप्रियो और जॉर्डन की क्वीन रानिया जैसी शख्सियतें शामिल हो सकती हैं।