बड़ी पार्टियों की शान जॉनी वॉकर व्हिस्की, कितने की मिलती है भारत में?
भारत
RP Raghuvanshi
14 Aug 2025 10:24 AM
जॉनी वॉकर व्हिस्की विश्वभर में ब्लेंडेड स्कॉच व्हिस्की का सबसे प्रसिद्ध नाम है। यह ब्रांड अपने रेड, ब्लैक, ग्रीन, गोल्ड और ब्लू लेबल के लिए जाना जाता है जो लगभग हर बजट और मौके के लिए उपयुक्त विकल्प प्रदान करता है। खास मौकों और बड़ी पार्टियों में जॉनी वॉकर को लग्जरी और स्टेटस का प्रतीक माना जाता है। खासतौर पर इसका ब्लू लेबल जो प्रीमियम और दुर्लभ स्कॉच का मिश्रण होता है, अपनी शानदार क्वालिटी और बेहतरीन स्वाद के कारण सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। Johnnie Walker Whiskey
भारत में जॉनी वॉकर की कीमतें
जॉनी वॉकर के विभिन्न लेबल भारत में अलग-अलग कीमतों पर उपलब्ध हैं। रेड लेबल जो कि कॉमन और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए लोकप्रिय है, की कीमत लगभग ₹2,000 से शुरू होती है। ब्लैक लेबल थोड़ा प्रीमियम है और इसकी कीमत ₹4,000 से ₹5,000 के बीच होती है। गोल्ड लेबल और ग्रीन लेबल की कीमतें ₹6,000 से ऊपर होती हैं। वहीं, सबसे प्रीमियम जॉनी वॉकर ब्लू लेबल की कीमत ₹18,000 से लेकर ₹25,000 तक हो सकती है जो इसे शौकीनों और महंगे तोहफों के लिए खास बनाती है।
जॉनी वॉकर का इतिहास
जॉनी वॉकर का सफर 1805 में स्कॉटलैंड के किल्मरनॉक से शुरू हुआ। जॉन वॉकर ने 1820 में मात्र 14 साल की उम्र में किराने की दुकान शुरू की जहां से उनका व्यापार धीरे-धीरे बढ़ा। 1857 में जॉन वॉकर के निधन के बाद उनके बेटे अलेक्जेंडर ने कंपनी संभाली और जॉनी वॉकर एंड संस को स्थापित किया। उन्होंने 1860 में व्हिस्की की चौकोर बोतल डिजाइन की, जिससे पैकिंग में आसानी हुई और ब्रांड की पहचान मजबूत हुई। 1877 में जॉनी वॉकर का विशिष्ट तिरछा लेबल ट्रेडमार्क कराया गया जो आज भी इसकी सबसे बड़ी पहचान है। बीसवीं सदी के शुरुआत में ब्रांड ने रेड लेबल, ब्लैक लेबल और व्हाइट लेबल जैसी श्रेणियां लॉन्च कीं जिससे यह ब्रांड पूरी दुनिया में मशहूर हो गया।
वैश्विक पहचान और सम्मान
जॉनी वॉकर की गुणवत्ता को 1934 में किंग जॉर्ज पंचम ने रॉयल वारंट से सम्मानित किया था जो ब्रांड की प्रतिष्ठा का प्रमाण है। आज जॉनी वॉकर अपनी विविधता और प्रीमियम क्वालिटी के कारण दुनियाभर के लाखों लोगों की पसंदीदा व्हिस्की बनी हुई है। मास्टर ब्लेंडर डॉ. एम्मा वॉकर के अनुसार, "जॉनी वॉकर ब्लू लेबल विलासिता और उच्चतम गुणवत्ता का प्रतीक है। इसमें प्राचीन और दुर्लभ व्हिस्की का बेहतरीन मिश्रण होता है, जो इसे हर पार्टी और जश्न की शान बनाता है।" यह व्हिस्की न केवल स्वाद में अनोखी है, बल्कि एक लग्जरी उपहार के रूप में भी मशहूर है। Johnnie Walker Whiskey