
झोंग शानशान (Zhong Shanshan)का जन्म चीन के हांग्जो प्रांत में हुआ था। उन्होंने शुरुआती शिक्षा पूरी करने के बाद घर की आर्थिक स्थिति के कारण पढ़ाई छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने स्थानीय अखबार झेजियांग डेली में पत्रकार के रूप में करियर शुरू किया। एक समय ऐसा आया जब उन्होंने मछली बेचना भी शुरू किया, और इसके बाद उन्होंने पेय पदार्थों का कारोबार किया। शानशान ने 1996 में नोंगफू स्प्रिंग नामक पानी की बोतल कंपनी की स्थापना की, जो अब चीन की सबसे बड़ी पेय पदार्थ कंपनी बन चुकी है।
शानशान (Zhong Shanshan)की कंपनी नोंगफू स्प्रिंग ने चीन के बाजार में अपनी मजबूत पहचान बनाई और 2012 के आसपास उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने कारोबार का विस्तार किया। 2020 में झोंग की संपत्ति में अभूतपूर्व वृद्धि हुई और यह 18 बिलियन डॉलर से सीधे 50 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई। इस समय के दौरान उन्होंने दवा निर्माण क्षेत्र में भी कदम रखा और अपनी कंपनी को कोरोना महामारी के दौरान सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
झोंग शानशान(Zhong Shanshan) को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का करीबी माना जाता है। उनके कुछ बयान भी काफी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक मीटिंग में चीन की ऑनलाइन कंपनियों पर सवाल उठाए थे, जिससे उनका मुखर व्यक्तित्व सामने आया। झोंग शानशान(Zhong Shanshan) की यात्रा साबित करती है कि संघर्ष और सही दिशा में किए गए प्रयास किसी को भी सफलता की ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। उनका नाम अब चीन के सबसे अमीर व्यक्तियों में लिया जाता है और उनकी कहानी प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है।Zhong Shanshan: