
चीन में हाल के वर्षों में विवाह की संख्या में भारी गिरावट आई है। 2024 में केवल 61 लाख विवाह पंजीकृत हुए, जबकि 2023 में यह संख्या 77 लाख थी। यह गिरावट युवा पीढ़ी के शादी के प्रति बढ़ते रुझान के कारण हो रही है। महंगाई, उच्च शिक्षा, करियर की प्राथमिकता और बदलते समाजिक मान्यताएँ इसके मुख्य कारण हैं। इसके साथ ही, चीनी पुरुषों के लिए शादी के अवसर भी घटते जा रहे हैं, क्योंकि लिंग अनुपात में असंतुलन देखा जा रहा है।
चीन में वन चाइल्ड पॉलिसी और बेटे की प्राथमिकता की वजह से लिंग अनुपात बिगड़ गया है। 2000 के दशक में हर 100 लड़कियों पर 121 लड़कों का जन्म हुआ था। इसके परिणामस्वरूप, 1980 के दशक में जन्मे पुरुषों के लिए दुल्हनें(Brides for Chinese men) नहीं मिल रही हैं। अनुमान है कि 3 से 5 करोड़ पुरुषों को जीवनसाथी नहीं मिलेगा, जिसके कारण इसे 'बचे हुए पुरुषों का युग' कहा जा रहा है।
चीन में शादी की कमी को पूरा करने के लिए कई चीनी पुरुष अब महिला तस्करी(Brides for Chinese men) का सहारा ले रहे हैं। म्यांमार, वियतनाम और अन्य देशों से महिलाओं को अच्छे नौकरी का झांसा देकर चीन लाया जाता है, और फिर उन्हें 2.6 लाख से 11.3 लाख रुपये में बेचा जाता है। यह अवैध व्यापार चीन के लिए एक बड़ा खतरा बन चुका है।
सरकार ने इस तस्करी पर नकेल कसने के लिए कई कदम उठाए हैं। मार्च 2024 में, चीन ने महिलाओं और बच्चों की तस्करी को रोकने के लिए विशेष अभियान शुरू किया, लेकिन अवैध विवाह एजेंसियाँ और तस्करी का नेटवर्क अब भी सक्रिय है। इस बढ़ते अपराध को रोकना सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।
चीन में 'बचे हुए पुरुषों' की बढ़ती संख्या समाज में अपराध और हिंसा को बढ़ावा दे सकती है। शोध से पता चला है कि लिंग असंतुलन के कारण अपराध दर में बढ़ोतरी हो सकती है। इस स्थिति का समाधान ढूंढना अब सरकार के लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती बन गया है।Brides for Chinese men: