मोदी-मस्क संवाद: टेक्नोलॉजी साझेदारी और स्टारलिंक एंट्री की आहट
Elon Musk :
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 12:49 PM
Elon Musk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) के बीच 18 अप्रैल को इस साल की दूसरी बातचीत हुई। इस चर्चा में टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और दोनों देशों के बीच संभावित सहयोग पर ज़ोर दिया गया।
दो महीने में मस्क (Elon Musk) से दूसरी बातचीत
प्रधानमंत्री मोदी और एलन मस्क (Elon Musk) की यह बातचीत फरवरी में वाशिंगटन डीसी में हुई पहली मुलाकात के बाद हुई है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि दोनों ने पिछली मुलाकात के मुद्दों को आगे बढ़ाते हुए कई विषयों पर चर्चा की।
तकनीक और इनोवेशन पर सहयोग की संभावना
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा कि उन्होंने मस्क (Elon Musk) से टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाओं पर बात की। उन्होंने कहा कि भारत इन क्षेत्रों में अमेरिका के साथ अपनी साझेदारी को मज़बूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मस्क (Elon Musk) के स्टारलिंक की भारत में संभावित एंट्री
इस बातचीत से एक दिन पहले, 17 अप्रैल को स्टारलिंक की टीम ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से औपचारिक मुलाकात की थी। इस मुलाकात में स्टारलिंक के वाइस प्रेसिडेंट चैड गिब्स और सीनियर डायरेक्टर रायन गुडनाइट मौजूद थे। यह पहली बार था जब स्टारलिंक का कोई प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार से औपचारिक रूप से मिला।
क्या भारत में जल्द आएगी स्टारलिंक?
हालांकि पीएम मोदी या मस्क की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि बातचीत का उद्देश्य स्टारलिंक की एंट्री था, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह मुलाकात उसी दिशा में एक अहम संकेत हो सकती है। टैरिफ और तकनीकी साझेदारी जैसे मुद्दों के बीच यह बातचीत काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
यह मुलाकात भारत-अमेरिका टेक्नोलॉजी सहयोग के नए दौर की शुरुआत की संभावनाओं को जन्म दे रही है, खासकर ऐसे समय में जब भारत डिजिटल और स्पेस क्षेत्र में वैश्विक साझेदारियों की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। Elon Musk :Elon Musk :