National News : दिल्ली के एम्स सर्वर अटैक मामले में इंटरपोल सक्रिय
Interpol active in Delhi's AIIMS server attack case
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 07:28 AM
नई दिल्ली। देश की राजधानीर दिल्ली स्थित एम्स में सर्वर अटैक मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने सीबीआई को चिट्ठी लिखी है। दिल्ली पुलिस ने पत्र लिखकर बताया है कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) साइबर हमले के मामले में इंटरपोल के माध्यम से चीनी हैकरों के बारे में जानकारी मांगी है। इंटरपोल से संपर्क सीबीआई की नोडल एजेंसी करती है।
एम्स सर्वर अटैक मामले पर सीबीआई से दिल्ली पुलिस ने पत्र लिखकर चीन और हांगकांग में हेनान से ईमेल आईडी के आईपी पतों के बारे में इंटरपोल से जानकारी मांगी है। बताया जा रहा है कि इन्ही हैकरों ने साइबर हमले शुरू किए थे।
साइबर हैकरों ने एम्स की डिजिटल सर्विस को हैक किया और कथित तौर पर बड़ी संख्या में रोगियों के डेटा से छेड़छाड़ किया है। इसके साथ ही डेटा के बदले हैकरों ने क्रिप्टोकरेंसी में 200 करोड़ रुपये की अनुमानित राशि भी मांगी है। देश के प्रमुख संस्थान के सर्वर कई दिनों तक डाउन रहे, जिससे आउट पेशेंट विभाग (ओपीडी) सर्विस प्रभावित हुई है।