National News : पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए गए हथियार, मादक पदार्थ
Weapons, drugs dropped from Pakistani drone
भारत
RP Raghuvanshi
10 Feb 2023 04:39 PM
National News : बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि बल के कर्मियों ने बाद में इलाके में तलाशी अभियान चलाया। ड्रोन से गिराए गई करीब तीन किलोग्राम हेरोइन, एक चीनी पिस्तौल, पांच कारतूस और एक मैगजीन बरामद की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ड्रोन अभी तक नहीं मिला है।
नई दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराए गए हथियारों और मादक पदार्थों का जखीरा शुक्रवार को बरामद किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
राज्य के फिरोजपुर सेक्टर में सीमा चौकी 'एमडब्ल्यू उत्तर' के इलाके में बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात भारतीय सीमा में घुसे ड्रोन की ओर जवानों ने गोलियां चलाईं।
बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि बल के कर्मियों ने बाद में इलाके में तलाशी अभियान चलाया। ड्रोन से गिराए गई करीब तीन किलोग्राम हेरोइन, एक चीनी पिस्तौल, पांच कारतूस और एक मैगजीन बरामद की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ड्रोन अभी तक नहीं मिला है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।