नेपाल के रसुवा जिले में भोटे कोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से भीषण बाढ़ आ गई हैं। बाढ़ के तेज बहाव ने नदी किनारे बसे इलाकों में भारी तबाही मचाई है। कई बाजार, गांव और जलविद्युत परियोजनाएं बाढ़ की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

Nepal Flood News : नेपाल के रसुवा जिले में भोटे कोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से भीषण बाढ़ आ गई हैं। बाढ़ के तेज बहाव ने नदी किनारे बसे इलाकों में भारी तबाही मचाई है। कई बाजार, गांव और जलविद्युत परियोजनाएं बाढ़ की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई हैं। हालात को देखते हुए प्रशासन ने त्रिशूली नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। तिब्बत से नेपाल में प्रवेश करने वाली भोटे कोशी नदी में अचानक आए उफान ने स्थानीय प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। खास बात यह है कि रसुवा जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई थी। ऐसे में नदी में अचानक आई बाढ़ के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। Nepal Flood News
काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, रसुवा के प्रमुख जिला अधिकारी नरेंद्र परियार ने बताया कि बाढ़ की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। उनके अनुसार जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में मौसम साफ था और बारिश भी नहीं हुई। प्रशासन को आशंका है कि ऊपरी इलाके में किसी ग्लेशियर झील के फटने या अस्थायी बांध के टूटने से नदी में अचानक भारी मात्रा में पानी आया हो सकता है। अधिकारियों की ओर से प्रभावित इलाकों में लोगों से संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। Nepal Flood News
भोटे कोशी नदी के तेज बहाव ने जलविद्युत परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचाया है। स्थानीय लोगों के अनुसार पानी का बहाव इतना तेज था कि ऐसा लगा जैसे अचानक कोई बांध टूट गया हो। बाढ़ से चिलिमे हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट समेत कई अन्य जलविद्युत परियोजनाओं के प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है। नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता भी बढ़ गई है। Nepal Flood News
विज्ञापन