
Nepal Plane Crash: नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पर लैंडिंग से पहले हुए विमान हादसे में मरने वालों की संख्या 64 हो गई है। नेपाल सेना के मुताबिक, अब तक लगभग 64 शव बरामद हुए हैं। इस हादसे के बाद नेपाल सरकार ने कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई है।
द काठमांडू पोस्ट ने यति एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला के माध्यम से जानकारी दी कि दुर्घटनाग्रस्त हुए यति एयरलाइंस के इस विमान में कुल 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। विमान पुराने हवाई अड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नेपाल में पोखरा हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना में नेपाल के काठमांडू में भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। विमान में 5 भारतीयों समेत 68 यात्री सवार थे।
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड काठमांडू से पोखरा जा रहे यति एयरलाइंस के ANC ATR 72 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच गए हैं। नेपाल सेना के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि अब तक कुल 44 शव बरामद हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, 5 भारतीय और 4 रूस के नागरिक विमान में सवार थे। नेपाल के 53 यात्री सवार थे।
यति एयरलाइंस के एक अधिकारी के अनुसार, पांच भारतीयों की पहचान अभिषेक कुशवाहा, विशाल शर्मा, अनिल कुमार राजभर, सोनू जायसवाल और संजय जायसवाल के रूप में हुई है। भारतीय यात्रियों की स्थिति अज्ञात है। दुर्घटनास्थल से अब तक 64 शव बरामद किए जा चुके हैं। नेपाल सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें और शव मिलने की उम्मीद है। हादसे में विमान टुकड़ों में टूट गया था।
जानकारी के मुताबिक, काठमांडू से पोखरा जा रहा नेपाल के यति एयरलाइंस का विमान (ATR-72 Flight) दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इस विमान में 68 यात्री सवार थे। पोखरा एयरपोर्ट को फिलहाल बंद कर दिया गया है। मौके पर अफरातफरी के बीच दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गई है। विमान में चार क्रू मेंबर्स थे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की गई तस्वीरों और वीडियो में दुर्घटनास्थल से धुएं का गुबार उठता दिख रहा है। हेलीकॉप्टर से दुर्घटनास्थल पर एक बचाव दल तैनात किया गया है।
पोखरा एयरपोर्ट के आसपास धुंए का गुबार है। विमान के एयरपोर्ट के पास की पहाड़ियों से टकराने का भी अनुमान लगाया जा रहा। विमान नदी में गिरा है। विमान का कुछ हिस्सा नदी में है और बाहर वाले हिस्से में आग लगी है। आसपास के लोग भी राहत-बचाव में अभियान में जुट गए हैं।