Nepal Plane Crash : नेपाल से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही हैे। खबर है कि नेपाल के काठमांडू में बड़ा विमान हादसा हुआ है। दरअसल नेपाल के त्रिभुवन एयरपोर्ट पर टेक ऑफ के दौरान एक प्लेन क्रैश हो गया। प्लेन आग के गोले में बदल गया। बताया जा रहा है पोखरा जा रहे विमान में विमान पायलट समेत 19 लोग सवार थे। बता दें इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है।
[video width="848" height="480" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/07/5WVPk7xIRSWaeCdh.mp4"][/video]
मिली जानकारी के अनुसार शौर्य एयरलाइंस के विमान संख्या एमपी CRJ 200 ने रनवे 2 से पोखरा के लिए उड़ान भरा था, लेकिन तकनीकी खराबी की वजह से टेक ऑफ करने के कुछ देर के बाद ही विमान में आग लग गई। जिसके बाद प्लेन तेज धुंए के गुब्बार के साथ जमीन पर आ गिरा। हादसे के बाद पूरे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है की शौर्य विमान में 15 यात्री और 4 क्रू मेम्बर समेत 19 लोग सवार थे। जिनमें 18 लोग मर चुके है, और एक ने किसी तरह अपनी जान बचा ली है। 37 वर्षीय कैप्टन एमआर शाक्य को मलबे से बचा कर इलाज के लिए सिनामंगल स्थित केएमसी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम बचाव और राहत कार्य में जुटे हैं। 18 शव को बरमाद कर बाकि जांच की जा रही है।