Nepal Political News : भारतीय कारोबारी पर प्रचंड की टिप्पणी से हंगामा, विपक्ष ने की इस्तीफे की मांग
Ruckus over Prachanda's remarks on Indian businessman, opposition demands resignation
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 04:30 AM
काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड की इस टिप्पणी ने नेपाल में हंगामा खड़ा कर दिया है कि यहां बसे एक भारतीय कारोबारी ने उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का एक बार प्रयास किया था। विपक्ष ने इस टिप्पणी को लेकर प्रचंड के इस्तीफे की मांग की है। प्रचंड ने यह भी कहा कि नेपाल में परिवहन उद्योग से जुड़े अग्रणी कारोबारी सरदार प्रीतम सिंह ने नेपाल-भारत संबंधों को मजबूत करने में विशेष और ऐतिहासिक भूमिका निभाई है।
Nepal Political News
पुस्तक के विमोचन के दौरान की टिप्प्णी
प्रचंड ने ‘रोड्स टू द वैली : द लीगेसी ऑफ सरदार प्रीतम सिंह इन नेपाल’ पुस्तक के विमोचन पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि प्रीतम सिंह ने एक बार मुझे प्रधानमंत्री बनाने के प्रयास किए थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह मुझे प्रधानमंत्री बनाने के लिए कई बार दिल्ली गए और काठमांडू में नेताओं के साथ कई दौर की वार्ता की। प्रचंड के इस बयान की कई लोगों ने आलोचना की है।
प्रचंड के इस्तीफे के लिए सदन में हंगामा
मुख्य विपक्षी दल कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूनिफाइड मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट) (सीपीएन-यूएमएल) ने प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए संसद के ऊपरी सदन राष्ट्रीय सभा की कार्यवाही को बाधित कर दिया। कार्यवाही बृहस्पतिवार दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी गई। सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने संवाददाताओं से कहा कि वे प्रधानमंत्री से स्पष्टीकरण नहीं, इस्तीफा चाहते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री ओली ने प्रचंड के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी ने राष्ट्रीय स्वतंत्रता, गरिमा, संविधान और संसद को झटका दिया है।
Nepal Political News
हमें नहीं चाहिए दिल्ली द्वारा नियुक्त पीएम
इसी तरह, प्रचंड की टिप्पणियों के विरोध में विपक्षी दलों- यूएमएल, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी और राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (आरपीपी) द्वारा निचले सदन प्रतिनिधि सभा की कार्यवाही में व्यवधान पैदा किए जाने पर इसे शुक्रवार दोपहर तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। सीपीएन-यूएमएल और आरपीपी के सदस्यों ने नारे लगाए कि नयी दिल्ली द्वारा नियुक्त प्रधानमंत्री को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। यूएमएल के सांसद रघुजी पंत ने निचले सदन में कहा कि प्रधानमंत्री को नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। हमें दिल्ली द्वारा नियुक्त प्रधानमंत्री की आवश्यकता नहीं है।
सत्ता पक्ष ने भी जताया असंतोष
प्रचंड के बयान पर न सिर्फ विपक्ष, बल्कि सत्ताधारी दलों ने भी अपना असंतोष जताया है। नेपाली कांग्रेस के महासचिव विश्व प्रकाश शर्मा ने सदन की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री की टिप्पणी निंदनीय है। उनकी टिप्पणी अनुचित है। प्रधानमंत्री प्रचंड ने कहा कि सिंह को लेकर उनके बयान को हंगामा खड़ा करने के लिए तोड़-मरोड़कर पेश किया गया।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
#nepalnews #pushpkamaldahalprachand #indianbusinessman