Nepal Presidential Election: नेपाल में आज राष्ट्रपति चुनाव, शाम 7 बजे नतीजे
Nepal Presidential Election: Presidential election in Nepal today, results at 7 pm
भारत
चेतना मंच
09 Mar 2023 04:30 PM
Nepal Presidential Election: Kathmandu नेपाल (काठमांडू) में आज (गुरुवार) को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। नेपाली कांग्रेस के राम चंद्र पौडेल और सीपीएन-यूएमएल(CPN-UML) के सुभाष चंद्र नेमबांग राष्ट्रपति पद के लिए चुनावी मैदान में हैं। चुनाव आयोग ने इसके लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है।। मतदान आज सुबह स्थानीय समय के अनुसार, 10 से बजे शुरू होगा और अपराह्न 3 बजे तक समाप्त होग।। चुनाव के नतीजे स्थानीय समयानुसार ही शाम 7 बजे घोषित कर दिए जाएंगे।
Nepal Presidential Election:
पूरी कर ली गयी हैं चुनाव की तैयारियां
चुनाव अधिकारी महेश शर्मा पौडेल ने समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) को बताया कि न्यू बानेश्वर में संसद भवन के ल्होत्से हॉल में होने वाले इस राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान को देखते हुए सभी तकनीकी, मानव संसाधन और अन्य प्रबंधकीय तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव बेहतर तरीके से हो सके इसके लिए चुनाव आयोग गंभीर है। साथ ही इस चुनावी प्रबन्धन में अन्य सभी विभागों की जिम्मेदारियां एवं जवाबदेही तय कर दी गयी है।
शाम 7 बजे घोषित कर दिये जाएंगे नतीजे
आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने संघीय सांसदों के लिए दो भिन्न-भिन्न मतदान केंद्र बनाए हैं साथ ही हॉल में प्रांत विधानसभा सदस्यों की स्थापना की गई है। चुनाव अधिकारी कार्यालय ने कहा है कि आज (गुरुवार) को अपराह्न 3 बजे मतदान समाप्त होने के बाद ही मतगणना शुरू हो जाएगी और शाम 7 बजे नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। खबरों के अनुसार, इस राष्ट्रपति चुनाव के लिए सभी प्रांतों के विधायक गण पहले ही काठमांडू पहुंच चुके हैं।