NEPAL SAMACHAR: काठमांडू। संसदीय चुनाव लड़ने के लिए एक वैध नागरिकता प्रमाणपत्र पेश नहीं करने के दोषी पाये जाने के बाद नेपाल के उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री रवि लामिछाने ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ को सौंपा।
NEPAL SAMACHAR
शीर्ष न्यायालय के फैसले के बाद अपने इस्तीफे की पेशकश करते हुए लामिछाने ने अपने कार्यालय में मीडियाकर्मियों से कहा कि अब वह उप प्रधानमंत्री नहीं हैं। उन्होंने कहा, मैं राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी का प्रमुख भी अब नहीं हूं। उन्होंने शीर्ष न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा, मैं इस देश का नागरिक भी नहीं हूं। लामिछाने को गत वर्ष 25 दिसंबर को उप प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था।
उच्चतम न्यायालय ने लामिछाने की संसद सदस्यता रद्द करते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए जो नागरिकता प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया था वह अवैध है। न्यायालय के फैसले में कहा गया है, चूंकि रवि लामिछाने ने अमेरिकी नागरिकता छोड़ने के बाद अपनी नेपाली नागरिकता फिर से हासिल करने की प्रक्रिया पूरी नहीं की, इसलिए वह प्रतिनिधि सभा का सदस्य बनने के पात्र नहीं हो सकते।
लामिछाने अमेरिका में कई वर्ष बिताने के बाद 2014 में अमेरिकी नागरिक के तौर पर नेपाल लौटे थे और एक साल बाद नेपाली पासपोर्ट हासिल किया था। नेपाली कानून के अनुसार, अपनी नागरिकता छोड़ने या विदेशी नागरिकता हासिल करने वाला देश के किसी भी नागरिक की स्वत: ही नेपाली नागरिकता समाप्त हो जाएगी।
JHARKHAND NEWS: बूढ़ा पहाड़ का दौरा करने वाले पहले सीएम बने सोरेन