पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सैनिक चेक पोस्ट पर विस्फोट, 11 जवानों की मौत
इस हमले में कम से कम 11 सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं। यह घटना उस क्षेत्र में लगातार बढ़ते आतंकवादी खतरों को उजागर करती है। आतंकियों ने विस्फोटक वाहन को चेक पोस्ट के पास विस्फोट करवा दिया। विस्फोट में क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और तुरंत बचाव एवं राहत कार्य शुरू कर दिए गए।

Pakistani Blast : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादियों ने बारूद से भरी गाड़ी के माध्यम से चेक पोस्ट को निशाना बनाया। इस हमले में कम से कम 11 सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं। यह घटना उस क्षेत्र में लगातार बढ़ते आतंकवादी खतरों को उजागर करती है। आतंकियों ने विस्फोटक वाहन को चेक पोस्ट के पास विस्फोट करवा दिया। विस्फोट में क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और तुरंत बचाव एवं राहत कार्य शुरू कर दिए गए।
सुरक्षा बलों की प्रतिक्रिया
स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बलों ने मौके पर तुरंत पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस हमले ने खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा की स्थिति पर गंभीर प्रश्न उठाए हैं। इस क्षेत्र में आतंकवादियों द्वारा रह रहकर सैनिकों के ऊपर हमला करके उन्हें लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं।
सुनियोजित तरीके से हमले को दिया अंजाम
अधिकारियों ने चेताया है कि आगे भी इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई जाएगी और आतंकवादी गिरोहों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हमले को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। बड़े ही सुनियोजित तरीके से आतंकियों ने बारूद से भरी गाड़ी से चेक पोस्ट को निशानाा बनाया।