फारूक अब्दुल्ला का पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार, अब ऐसा इलाज हो जो कभी इधर का रुख ना करें
Pahalgam Terror Attack
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 08:09 PM
Pahalgam Terror Attack : जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने टू-नेशन थिअरी (दो राष्ट्र सिद्धांत) पर पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई। फारूक ने कहा कि 1947 में भी कश्मीर के मुसलमानों ने पाकिस्तान के साथ जाने से इनकार कर दिया था, और आज भी हम उस फैसले पर अडिग हैं। उन्होंने पाकिस्तान को चेताते हुए कहा कि अब ऐसा इलाज होना चाहिए कि वह भविष्य में कभी कश्मीर पर गलत मंसूबे न पाल सके।
हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी भारतीय एक हैं
फारूक ने साफ कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी भारतीय एक हैं, और पाकिस्तान की सोच पूरी तरह गलत है कि आतंकी हमलों से भारत को या कश्मीरी मुसलमानों को तोड़ा जा सकता है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद, फारूक अब बातचीत की बजाय कड़ी कार्रवाई की वकालत कर रहे हैं। पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर के हालिया बयान (मुसलमानों को हिंदुओं से अलग बताने वाला) पर फारूक ने करारा जवाब दिया।
पाकिस्तान को अब ऐसा सबक सिखाना चाहिए कि वह दोबारा जुर्रत न कर सके
हम 1947 में टू-नेशन थ्योरी को ठुकरा चुके थे और आज भी उसे नहीं मानते। हम सब भारतीय हैं। पाकिस्तान को अब ऐसा सबक सिखाना चाहिए कि वह दोबारा जुर्रत न कर सके। फारूख अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को इंगित करते हुए साफ कहा कि हम कश्मीरी 1947 में भी पाकिस्तान के साथ जाने से इनकार कर दिया था। ना पाकिस्तान तब उस लायक था ना ही अब है कि उसे गले लगाया जा सके। अब उसे अच्छे से सबक सिखाने का वक्त आ गया है। Pahalgam Terror Attack