ओवैसी ने पाकिस्तान को आइना दिखाया, कहा- तुम्हें इस्लाम की समझ नहीं
Pahalgam Terror Attack
भारत
चेतना मंच
04 May 2025 11:32 PM
Pahalgam Terror Attack : एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हाल ही में पाकिस्तान और उसके सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर पर तीखा हमला बोला है, विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद। ओवैसी ने पाकिस्तान को "विफल राष्ट्र" करार देते हुए कहा कि वह इस्लाम की शिक्षाओं से अनभिज्ञ है और आतंकवाद का समर्थन करता है।
भारत पाकिस्तान से हमेशा ताकतवर था, है और रहेगा
उन्होंने जनरल मुनीर की "दो-राष्ट्र सिद्धांत" की बातों को "बकवास" बताया और कहा कि भारतीय मुसलमानों ने 1947 में ही जिन्ना के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। ओवैसी ने यह भी कहा कि भारत पाकिस्तान से हमेशा ताकतवर था, है और रहेगा। आतंकवादियों का सरपरस्त देश एक सक्षम और सच्चे देश भारत से कैसे मुकाबला कर सकता है। निश्चित ही उसके विनाश का पहर आ गया है और अगर भारत चाह ले तो जल्द ही वो विश्व के नक्शे से गायब नजर आएगा।
ओवैसी ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाने की मांग की
ओवैसी ने पाकिस्तान की आंतरिक समस्याओं, जैसे मानवाधिकारों का उल्लंघन और अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव, की ओर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में मुहाजिर और पठानों के साथ भेदभाव होता है, और देश की आर्थिक स्थिति भी खराब है। ओवैसी ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाने की मांग की और कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत को एकजुट होकर लड़ना चाहिए। Pahalgam Terror Attack