हमले के बाद पाकिस्तान को जोरदार झटका, 70000 करोड़ का नुकसान
Pahalgam Terror Attack
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 02:02 PM
Pahalgam Terror Attack : पिछले सप्ताह पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा उठाए गए कूटनीतिक और आर्थिक कदमों का पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ा है। विशेष रूप से पाकिस्तान के शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई है, जिससे निवेशकों को लगभग 70,000 करोड़ पाकिस्तानी रुपये का नुकसान हुआ है। Pahalgam Terror Attack
पाकिस्तान स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट
हमले के बाद के दिनों में कराची स्टॉक एक्सचेंज में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई। 24 अप्रैल 2025 को केएसई-100 इंडेक्स में 1,500 अंकों की गिरावट आई, जो भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण निवेशकों की चिंता को दशार्ता है। 29 अप्रैल 2025 को केएसई-100 इंडेक्स 112,935.57 अंकों तक गिर गया, जो 22 अप्रैल के 118,430.35 अंकों से लगभग 4.63% की गिरावट है। इस गिरावट के परिणामस्वरूप पाकिस्तान के शेयर बाजार का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.45 अरब डॉलर (लगभग 70,000 करोड़ पाकिस्तानी रुपये) कम हो गया है। Pahalgam Terror Attack
भारत के शेयर बाजार में तेजी
वहीं दूसरी ओर, भारत के शेयर बाजार ने सकारात्मक प्रदर्शन किया है। 22 अप्रैल से 29 अप्रैल 2025 को सेंसेक्स में लगभग 1,100 अंकों की वृद्धि हुई, जो निवेशकों के विश्वास को दर्शाता है। इस वृद्धि से भारतीय निवेशकों को लगभग 1.33% का रिटर्न मिला है। भारत द्वारा उठाए गए कूटनीतिक और आर्थिक कदमों ने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था, विशेष रूप से उसके शेयर बाजार, पर गहरा प्रभाव डाला है। इससे पाकिस्तान को निवेशकों के विश्वास को पुन: प्राप्त करने और आर्थिक स्थिरता बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। Pahalgam Terror Attack