पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में फिर की एयर स्ट्राइक, तालिबान के साथ नया टकराव
भारत
RP Raghuvanshi
15 Oct 2025 01:58 PM
अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव अब सीधे संघर्ष का रूप लेने लगा है। बुधवार को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के स्पिन बोल्डक शहर में हवाई हमले किए। ये हमले मुख्य रूप से चमन बॉर्डर क्रॉसिंग के पास स्थित तीन अफगान-तालिबान चौकियों को निशाना बनाकर किए गए। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की चौकियों पर ड्रोन और लड़ाकू विमानों से हमला किया। Pak-Afghan Conflict :
इलाके में ड्रोन और लड़ाकू विमानों से बम गिरते देखे गए
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, इलाके में ड्रोन और लड़ाकू विमानों से बम गिरते देखे गए। अफगान सीमा पुलिस ने बताया कि विस्फोटों के बाद क्षेत्र में काला धुआं फैल गया और कई घरों की खिड़कियां टूट गईं। इस हमले ने स्थानीय नागरिकों में भय और चिंता बढ़ा दी है। तालीबान ने पाकि स्तान के इस एयर स्ट्राइक को गंभीरता से लिया है और जल्द ही इसका माकूल जवाब देने की तैयारी में जुट गया है।
सीमा पर सुरक्षा स्थिति और नाजुक हुई
विश्लेषकों का कहना है कि पाकिस्तान की यह कार्रवाई अफगान-तालिबान के साथ नई जटिलताओं को जन्म दे सकती है और सीमा पर सुरक्षा स्थिति को और नाजुक बना सकती है। दोनों देशों के बीच पहले भी सीमा पर टकराव और हवाई हमलों की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे क्षेत्रीय शांति पर प्रश्नचिह्न लग गया है। अफगानिस्तान के प्रति पाकिस्तान के मंसूबे अच्छे नहीं लग रहे हैं, हालांकि तालिबान से निपटना पाकि स्तान के लिए भी काफी मुश्किल होगा। Pak-Afghan Conflict