Breaking: पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस पर भीषण बम धमाका, 5 डिब्बे पटरी से उतरे
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:35 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:35 AM
पाकिस्तान में एक बार फिर से रेल सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को उस वक्त निशाना बनाया गया जब वह क्वेटा की ओर जा रही थी। यह धमाका सिंध प्रांत के सुल्तान कोट इलाके में हुआ जहां रेलवे ट्रैक पर लगाए गए आईईडी (IED) विस्फोटक ने जोरदार धमाके के साथ ट्रेन को अपनी चपेट में ले लिया। Pakistan News
धमाके के बाद मची अफरा-तफरी
बताया जा रहा है कि धमाका इतना भयंकर था कि ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, धमाके के तुरंत बाद गोलीबारी की आवाजें भी सुनी गईं जिससे दहशत का माहौल बन गया। कई यात्री घायल हो गए हैं जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, अब तक किसी के मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई है।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू और राहत टीमें मौके पर पहुंच गईं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। रेल सेवा को अस्थायी रूप से इस रूट पर बंद कर दिया गया है। पाकिस्तान रेलवे और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं कि विस्फोटक ट्रैक पर कैसे और कब प्लांट किया गया।
एक बार फिर आतंक के साये में रेल यात्रा
पाकिस्तान में ट्रेनों को पहले भी आतंकी निशाना बनाते रहे हैं। जाफर एक्सप्रेस पर यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इस ट्रेन को निशाना बनाया जा चुका है। इस बार हमला पूरी तरह से सुनियोजित प्रतीत हो रहा है।