Pakistan News: शॉपिंग मॉल में बम विस्फोट में 1 मौत, 7 घायल
Pakistan News
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 09:25 PM
Pakistan News: क्वेटा। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को शॉपिंग मॉल में हुए बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
Pakistan News
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बम निरोधक दस्ते को सबूत मिले हैं कि अवारान जिले में हुए इस “आतंकवादी हमले” में रिमोट से चलने वाले आईईडी का इस्तेमाल किया गया।
उन्होंने कहा, “घायलों में महिलाएं व बच्चे शामिल हैं। कुछ लोगों की हालत नाजुक है।”
अधिकारी ने कहा कि एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि सात अन्य को जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया है।
बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर अब्दुल कुद्दूस बिजेंजो ने एक बयान में हमले की निंदा की और शोक व्यक्त किया।