Pakistan News : पाकिस्तान में बाढ़ में बही गाड़ी, आठ की मौत
Pakistan News
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 12:07 PM
Pakistan News / कराची। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बाढ़ में एक गाड़ी के बहने से उसमें सवार एक परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई।
Pakistan News
पुलिस ने बताया कि हादसा प्रांत के आवारान जिले में तब हुआ जब चालक ने गाड़ी को पहाड़ी इलाके में पानी से भरी सड़क से निकालने की कोशिश की लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली और गाड़ी गहरे खड्ड में गिरकर बह गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में दो बुजुर्ग और छह बच्चे शामिल हैं।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतकों में तीन नाबालिग लड़कियां और तीन लड़के भी हैं।
दुर्घटना आवारान जिले के झाओ इलाके में हुई जहां शुक्रवार से ही भारी बारिश हो रही है।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।