
Pakistan News : पाकिस्तान में रविवार को बड़ा रेल हादसा हो गया। हादसे में 15 से अधिक लोगों की मौत हो गई तो वहीं 50 से अधिक लोग घायल हो गए। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, रावलपिंडी से चलने वाली हजारा एक्सप्रेस के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें अब तक 15 लोगों की मौत और 50 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।
यह रेल हादसा सहारा रेलवे स्टेशन के पास हुआ। यह स्टेशन शहजादपुर और नवाबशाह के बीच स्थित है। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य में जुट गए।
यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है....